
बाराबंकी-यूपी।
यूपी के बाराबंकी ज़िले में लोक निर्माण विभाग (PWD) की लापरवाही के चलते शनिवार देर रात हुए हादसे में ससुराल से लौट रहा एक 34 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को एम्बुलेंस की मदद से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
बदोसराय थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी बलराम यादव (34 वर्ष) पुत्र विश्वनाथ जो शनिवार को दरियाबाद स्थित ससुराल गया था। वहां से देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे लौट रहा था। मदारपुर गांव के पास उसकी बाइक निर्माणाधीन पुलिया से टकरा गई। निर्माण में लगी लोहे की सरिया सिर में घुस जाने से वो गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। जिसके बाद उसे संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें : 12 मशहूर रेस्त्रां व फ़ूड चेन के 36 सैंपल जांच में फेल, KFC में बासी तेल, बर्गर किंग की मेयोनीज में मिले बैक्टीरिया
स्थानीय लोगो के मुताबिक रामनगर-टिकैतनगर मार्ग पर मदारपुर के पास लोकनिर्माण विभाग द्वारा पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। पुलिया निर्माण के लिए सड़क खोद डाली है लेकिन संकेतक नही लगाया गया है। जिसके चलते आये दिन राहगीर हादसों का शिकार हो रहे है। बदोसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
रिपोर्ट – आफ़ताब अहमद
यह भी पढ़ें : Barabanki: बैंक अधिकारी के ट्रांसफर पर ग्राहको ने क्यों किया ख़ुशी का इज़हार? वजह जानकार आप भी रह जाएंगे हैरान
Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
782
















