Barabanki: दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ चुनाव संपन्न, कर्मेन्द्र विक्रम बने अध्यक्ष; राहुल वर्मा ने सचिव पद पर दर्ज की जीत

 


बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
बाराबंकी दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ, शाखा बाराबंकी का चुनाव शनिवार (26 जुलाई 2025) को जनपद न्यायालय स्थित नवीन प्रशासनिक भवन में संपन्न हुआ। इस चुनाव में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर मतदान हुआ, जबकि शेष पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।
अध्यक्ष पद पर कर्मेन्द्र विक्रम की बड़ी जीत
चुनाव का आयोजन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपाल सिंह (अधिकृत प्राधिकारी), प्रथम चुनाव अधिकारी राजेशचंद्र वर्मा, और द्वितीय चुनाव अधिकारी पंकज गुप्ता की देखरेख में हुआ।
सबसे महत्वपूर्ण अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस पद के लिए पूर्व अध्यक्ष मो. ताहा और विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में आशीष सिंह प्रत्याशी थे। उनके मुकाबले में अमीन कमिश्नर के पद पर कार्यरत कर्मेन्द्र विक्रम प्रत्याशी थे, जो सर्वसम्मति से चुनाव में शामिल हुए थे।

Barabanki: दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ, शाखा बाराबंकी का चुनाव संपन्न, कर्मेन्द्र विक्रम बने अध्यक्ष; राहुल वर्मा ने सचिव पद पर दर्ज की जीत

कुल 115 मतों में से 1 मतपत्र निरस्त हुआ। आशीष सिंह को 32 मत मिले, जबकि न्यायालय में कार्यरत अमीन कमिश्नर कर्मेन्द्र विक्रम ने 82 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की और अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
राहुल वर्मा बने सचिव, प्रभात वर्मा कोषाध्यक्ष
अन्य प्रमुख पदों के नतीजें इस प्रकार रहे:
  • कोषाध्यक्ष: वोटों की गिनती में सबसे पहले कोषाध्यक्ष पद के मत गिने गए। इसमें प्रभात वर्मा ने कुल 87 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि विष्णुचंद्र यादव को 28 मत मिले।
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष: इस पद पर अरुण कुमार वर्मा को 63 मत प्राप्त हुए और वे निर्वाचित घोषित किए गए।
  • उपाध्यक्ष: रजनीश सोनी को 61 मत मिले और उन्हें विजयी घोषित किया गया।
  • सचिव: सचिव पद के लिए पिछले कई वर्षों से कर्मचारी राजनीति में सक्रिय राजेश कुमार यादव और राहुल वर्मा के बीच मुकाबला था। राजेश कुमार यादव को 38 वोट मिले और उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जबकि राहुल वर्मा ने 81 वोट प्राप्त कर धमाकेदार जीत दर्ज की।
अन्य पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति
संघ के अन्य पदाधिकारियों में आलोक कुमार सिंह (संयुक्त सचिव), नावेन्द्र सिंह (संयुक्त सचिव), हसियत सिंह वर्मा (संगठन सचिव) और श्रीमती शिखा पाण्डेय (सांस्कृतिक सचिव) निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

चुनाव संपन्न होने के बाद, अधिकृत प्राधिकारी भूपाल सिंह, प्रथम चुनाव अधिकारी राजेशचंद्र वर्मा और द्वितीय चुनाव अधिकारी पंकज गुप्ता ने सभी विजयी प्रत्याशियों को उपस्थित सभी लोगों के समक्ष प्रमाण पत्र प्रदान किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर न्यायालय के वरिष्ठ कर्मचारीगण पुनीत कुमार यादव, ओम प्रकाश वर्मा, पार्थो बनर्जी, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक वर्मा, संजय सिंह, पुष्पेंद्र वर्मा आदि भी उपस्थित रहे। 
रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

यह भी पढ़ें..

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पुलिस थानों में बगैर ख़र्चा-पानी नहीं हो रही पीड़ितों की सुनवाई, पीड़ित न्याय के लिए भटकने को मजबूर

और पढ़ें

error: Content is protected !!