Barabanki

Barabanki News: CM योगी के लोधेश्वर महादेवा दौरे की तैयारियां तेज, भारी भीड़ के मद्देनजर बनाए जा रहे छह पार्किंग स्थल; मंडलायुक्त और DIG ने किया स्थलीय निरीक्षण

SHARE:

Barabanki News: लोधेश्वर महादेवा धाम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे से पहले अयोध्या मंडलायुक्त राजेश कुमार और डीआईजी सोमेन वर्मा ने तैयारियों का निरीक्षण किया।

हेलीपैड, जनसभा स्थल, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था और लोधेश्वर कॉरिडोर की प्रगति की समीक्षा की गई।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 18 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित 20 जुलाई 2026 के लोधेश्वर महादेवा धाम दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शनिवार को अयोध्या मंडलायुक्त राजेश कुमार और डीआईजी अयोध्या सोमेन वर्मा ने लोधेश्वर महादेवा धाम पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान वह लोधेश्वर महादेव कॉरिडोर की प्रगति का निरीक्षण करेंगे और मेला मैदान में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: फ़र्ज़ी चिटफंड कंपनी बनाकर करोड़ो की ठगी, कोर्ट ने चेयरमैन, सीएमडी और डायरेक्टर के खिलाफ़ केस दर्ज करने के दिए आदेश

मैप के जरिए तैयारियों की समीक्षा, हर व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त और डीआईजी ने अधिकारियों से मैप के माध्यम से कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा जानी। उन्होंने मेला मैदान में तैयार किए जा रहे पंडाल, हेलीपैड, जनसभा स्थल, वीवीआईपी एवं वीआईपी मूवमेंट, आमजन के प्रवेश एवं निकास मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान और आपातकालीन व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।

इसके अलावा अधिकारियों ने पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधाओं और बैरिकेडिंग सहित सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

 

छह पार्किंग स्थल बनाए जा रहे, मंच स्थल का कराया जा रहा समतलीकरण

जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने मंडलायुक्त और डीआईजी को तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए छह अलग-अलग पार्किंग स्थलों का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारु बनी रहे।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, 6 क्लीनिकों पर छापेमारी; कई अस्पतालों में मिलीं गंभीर अनियमितताएं

उन्होंने बताया कि जनसभा स्थल पर मंच के आसपास समतलीकरण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जहां कहीं गड्ढे हैं, वहां मिट्टी डालकर जमीन को समतल किया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

लोधेश्वर महादेव के दर्शन कर प्रदेश के कल्याण की कामना

स्थलीय निरीक्षण के बाद मंडलायुक्त राजेश कुमार और डीआईजी सोमेन वर्मा ने श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर स्वयंभू भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की। दोनों अधिकारियों ने प्रदेश की खुशहाली, शांति और जनकल्याण की कामना की।

इसके बाद उन्होंने प्रस्तावित लोधेश्वर महादेवा कॉरिडोर निर्माण कार्य की प्रगति का भी निरीक्षण किया और मैप के माध्यम से कॉरिडोर की संपूर्ण रूपरेखा का अवलोकन किया।

प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के दौरे को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में परीक्षा केंद्र पर छात्रों के उत्पीड़न का आरोप, धूप में खड़ा रखने और पंखे-बिजली बंद करने से मचा बवाल

रिपोर्ट – निरंकार त्रिवेदी 

उत्तर प्रदेश के सभी मदरसों में आधार आधारित बायोमैट्रिक हाजिरी के आदेश, लेकिन बाराबंकी के अधिकांश मदरसों में अब तक नहीं हुई व्यवस्था

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22822
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई