Barabanki

Barabanki: फैमिली आईडी और आयुष्मान कार्ड में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! डीएम ईशान प्रताप सिंह ने अधिकारियों को दिया कड़ा अल्टीमेटम

SHARE:

Barabanki News: फैमिली आईडी और आयुष्मान कार्ड निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम ईशान प्रताप सिंह सख्त।

अधिकारियों को माह के अंत तक सभी पात्र परिवारों की फैमिली आईडी और आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश, जीरो पॉवर्टी अभियान की भी समीक्षा।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 14 July 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में फैमिली आईडी, आयुष्मान कार्ड और जीरो पॉवर्टी अभियान की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने साफ शब्दों में कहा कि माह के अंत तक प्रत्येक पात्र परिवार की फैमिली आईडी तैयार हो जानी चाहिए, ताकि कोई भी जरूरतमंद परिवार शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से प्राप्त लाभार्थियों की सूची का ग्राम एवं वार्ड स्तर पर सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सत्यापन के बाद जिन पात्र परिवारों की फैमिली आईडी अभी तक नहीं बनी है, उनका पंजीकरण अभियान चलाकर तत्काल पूरा कराया जाए। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें  Barabanki: टोल कर्मियों की जमानत याचिका पर सिविल कोर्ट में बवाल, नाराज़ अधिवक्ताओं ने फूंक दिया पैरवी करने वाले वकील का तख्त और कुर्सी

नगर निकायों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नगर निकाय क्षेत्रों में फैमिली आईडी निर्माण की अपेक्षाकृत धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपलब्ध आंकड़ों का शत-प्रतिशत सत्यापन कर सभी पात्र परिवारों की फैमिली आईडी निर्धारित समय सीमा के भीतर तैयार कराई जाए।

डीएम ईशान प्रताप सिंह ने स्पष्ट कहा कि फैमिली आईडी निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि समयबद्ध तरीके से लक्ष्य पूरा करना सभी की जिम्मेदारी है।

पंचायतवार समीक्षा, कमजोर क्षेत्रों में चलाया जाएगा विशेष अभियान

बैठक में जिलाधिकारी ने पंचायतवार और विभागवार प्रगति रिपोर्ट का विस्तार से अवलोकन किया। जिन ग्राम पंचायतों और नगर निकाय क्षेत्रों में कार्य की गति अपेक्षाकृत धीमी पाई गई, वहां विशेष अभियान चलाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत से चल रहे अवैध मिट्टी खनन पर वन विभाग का शिकंजा, डंपर सीज

उन्होंने निर्देश दिया कि इस माह के अंत तक शेष सभी फैमिली आईडी का निर्माण हर हाल में पूरा किया जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट तैयार कर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

आयुष्मान कार्ड बनाने पर भी दिया विशेष जोर

समीक्षा बैठक में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत बनने वाले आयुष्मान कार्डों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभार्थियों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं, ताकि जरूरत पड़ने पर गरीब और जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सके।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और कोई भी पात्र व्यक्ति केवल दस्तावेजों के अभाव में इस योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए।

जीरो पॉवर्टी अभियान के तहत सभी योजनाओं से जोड़े जाएंगे पात्र परिवार

जिलाधिकारी ने जीरो पॉवर्टी अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि अभियान के अंतर्गत चिन्हित सभी परिवारों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संतृप्त किया जाए। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें और पात्र परिवारों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें  Barabanki: बिजली विभाग के JE को रिश्वत की पेशकश, इंकार पर स्टिंग ऑपरेशन कर नौकरी से निकलवाने की धमकी; दो कथित पत्रकार गिरफ्तार

बैठक में मौजूद रहे ये अधिकारी

समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए राकेश कुमार सिंह, सभी जिला स्तरीय अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

Barabanki: भ्रष्टाचार का अड्डा बनी नवाबगंज तहसील! 30 दिन में मिलने वाला उत्तराधिकार प्रमाण पत्र 6 महीने से लटका, अब CM से इंसाफ की गुहार

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

17649
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई