Barabanki

बाराबंकी पुलिस की बड़ी कामयाबी: 17 लाख रुपये के 85 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए; 7 माह में 1.56 करोड़ के 785 फोन रिकवर

SHARE:

बाराबंकी पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 17 लाख रुपये कीमत के 85 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए।

पिछले 7 माह में 1.56 करोड़ रुपये के 785 मोबाइल रिकवर करने में पुलिस को सफलता मिली।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 05 जुलाई 2026

बाराबंकी पुलिस ने एक बार फिर गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर सर्विलांस सेल और थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से करीब 17 लाख रुपये मूल्य के 85 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। अपने खोए हुए मोबाइल और उसमें मौजूद महत्वपूर्ण डेटा वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने बाराबंकी पुलिस का आभार जताया।

CEIR पोर्टल की मदद से 85 मोबाइल फोन हुए रिकवर

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने आम नागरिकों के गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सर्विलांस सेल और सभी थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सर्विलांस सेल और थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल ट्रैकिंग और डिजिटल निगरानी कर विभिन्न स्थानों से 85 मोबाइल फोन बरामद किए।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में वीजा फ्रॉड का बड़ा खेल: युवक से ₹1.55 लाख ऐंठकर सऊदी में कराया जा रहा अमानवीय काम, पत्नी ने एसपी से की शिकायत

पुलिस के अनुसार बरामद किए गए मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये है।

पुलिस लाइन सभागार में मोबाइल स्वामियों को सौंपे गए फोन

शनिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर आलोक कुमार पाठक ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए।

अपने खोए हुए मोबाइल फोन और उसमें सुरक्षित महत्वपूर्ण डेटा वापस मिलने पर मोबाइल स्वामियों ने खुशी जाहिर करते हुए बाराबंकी पुलिस की सराहना की। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल दोबारा मिल पाएगा, लेकिन पुलिस की सक्रियता के कारण यह संभव हो सका।

सात महीने में 1.56 करोड़ रुपये के 785 मोबाइल बरामद

बाराबंकी पुलिस के अनुसार मोबाइल रिकवरी अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। पिछले सात महीनों में सर्विलांस सेल और संबंधित पुलिस टीमों ने 785 से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 56 लाख रुपये है। सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki: हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी बनी कहर, विधायक प्रतिनिधि की एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

मोबाइल गुम होने पर तुरंत करें शिकायत

बाराबंकी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम हो जाए या चोरी हो जाए तो वे तत्काल अपने नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं अथवा CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करें। इससे मोबाइल फोन को ट्रैक करने, ब्लॉक करने और बरामद करने में काफी सहायता मिलती है।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। इसके साथ ही यातायात नियमों का पालन करने और डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की भी अपील की गई।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

मोबाइल रिकवरी अभियान में सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र प्रताप सिंह, मजहर अहमद, चन्द्रभान, बृजेश कुमार, कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार, प्रवीण शुक्ल, अंकुर, रविन्द्र कुमार, महिला कांस्टेबल सुनिधि पाण्डेय तथा जनपद के सभी थानों की CEIR पोर्टल टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में विधायक निधि से लगे हेल्थ एटीएम बने शोपीस: लाखों खर्च के बाद भी मरीजों की हो रही मैन्युअल जांच, ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं की निगरानी पर उठाए सवाल

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / अली चांद 

हापुड़ DSO सीमा चौधरी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज: मां ने लगाए काले धन और जमीन हड़पने के गंभीर आरोप: सहारनपुर पुलिस जांच में जुटी

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

15413
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई