Barabanki

Barabanki: पिपरौली विद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षकों की भावुक विदाई, छात्रों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

SHARE:

Barabanki: बंकी ब्लॉक स्थित कंपोजिट विद्यालय पिपरौली में सेवानिवृत्त शिक्षकों नाहिद जहाँ और निगार यासमीन के सम्मान में भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया।

छात्रों की प्रस्तुतियों और सम्मान कार्यक्रम ने सभी को भावुक कर दिया।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 30 मार्च 2026

विकास खण्ड बंकी क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय पिपरौली में शिक्षा के क्षेत्र में वर्षों तक योगदान देने वाले शिक्षकों के सम्मान में एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंचार्ज नाहिद जहाँ और सहायक अध्यापक निगार यासमीन के सेवानिवृत्त होने पर पूरे विद्यालय परिवार ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

Barabanki

छात्रों की प्रस्तुतियों ने किया भावुक

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय के छात्र-छात्राएं रहे, जिन्होंने अपने प्रिय शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

यह भी पढ़ें  Barabanki: टोल कर्मियों के अभद्र व्यवहार पर फूटा भाकियू का गुस्सा, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा का किया घेराव

छात्राओं ने विदाई गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं लघु नाटिका के माध्यम से गुरु-शिष्य के अटूट रिश्ते को बेहद खूबसूरती से दर्शाया गया। इन प्रस्तुतियों को देखकर उपस्थित सभी लोग भावविभोर हो गए।

फूल-मालाओं और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

विद्यालय परिवार की ओर से दोनों शिक्षकों को फूल-मालाएं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूरे माहौल में भावनात्मक जुड़ाव साफ दिखाई दिया और कई लोगों की आंखें नम हो गईं।

शिक्षकों ने दिया अनुशासन और मेहनत का संदेश

अपने विदाई संबोधन में नाहिद जहाँ और निगार यासमीन ने छात्रों को जीवन में अनुशासन और निरंतर परिश्रम का महत्व समझाया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: ईरान में जनता के नरसंहार के विरोध में CPI का ज़ोरदार प्रदर्शन, एप्सटीन फाइल्स को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना 

शिक्षकों ने दिया अनुशासन और मेहनत का संदेश

अपने विदाई संबोधन में नाहिद जहाँ और निगार यासमीन ने छात्रों को जीवन में अनुशासन और निरंतर परिश्रम का महत्व समझाया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

शिक्षकों और स्टाफ की रही मौजूदगी

इस अवसर पर विद्यालय के अन्य शिक्षक, स्टाफ और अभिभावक भी मौजूद रहे। सभी ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके योगदान को याद किया।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में दिव्यांग की जमीन और मकान पर कब्जे का प्रयास: विरोध करने पर मारपीट, जान से मारने की धमकी; प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

14112
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई