हैदरगढ़-बाराबंकी।
प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में संघ की हैदरगढ़ ब्लॉक ईकाई का गठन एवं सेवानिवृत्ति शिक्षकों का सम्मान समारोह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हैदरगढ़ में आयोजित किया गया। जिला उपाध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता एवं ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य पूनम कनौजिया, वरिष्ठ ज़िला उपाध्यक्ष डा० देवेंद्र कुमार द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष त्रिवेदीगंज शिव सागर सिंह, ज़िला संगठन मंत्री राज कुमार यादव का बुके व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
यह भी पढ़े : Barabanki News: बिजली चोरी रोकने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर हमला, 06 के खिलाफ केस दर्ज
मुख्य अतिथि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य पूनम कनौजिया द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य पूनम कनौजिया, वरिष्ठ ज़िला उपाध्यक्ष डा० देवेंद्र कुमार द्विवेदी, त्रिवेदीगंज ब्लॉक अध्यक्ष शिव सागर सिंह द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज चौबीसी के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भारत लाल विश्वकर्मा एवं राजकीय इंटर कॉलेज जरमऊ की प्रधानाचार्या रजनी अग्रवाल को पुष्प गुच्छ व प्रभु श्रीराम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वही वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष देवेंद द्विवेदी द्वारा विगत वर्षों में सेवानिवृत हुए शिक्षक सिद्धनाथ त्रिपाठी, सुकई प्रसाद, सूर्यपाल, राम नेवाज पांडे का माल्यार्पण कर एवं प्रभु श्रीराम का चित्र भेंट करके उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।
नवगठित कार्यकारिणी में श्रवण कुमार शुक्ला को संगठन का संरक्षक, कुलदीप मिश्रा को महामंत्री, अभिषेक श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, प्रेम चन्द्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देवी शंकर पाण्डे को उपाध्यक्ष, सीतेश गुप्ता को उपाध्यक्ष, अखिल बाजपेयी को संगठन मंत्री, सुजीत शर्मा को संगठन मंत्री, उदित गुप्ता को प्रचार मंत्री, ओम प्रकाश को संगठन मंत्री, शाहरुख़ अली को संगठन मंत्री, अमरेन्द्र शर्मा को उपाध्यक्ष, सुदेश मोहन श्याम को संगठन मंत्री पद पर मनोनीत किया गया।
यह भी पढ़े : Barabanki News: मालगाड़ी से कटकर अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत (02) पत्रकार को मातृ शोक, लोगो ने जतायी संवेदना
ब्लॉक अध्यक्ष त्रिवेदीगंज शिव सागर सिंह ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान को अतुलनीय बताते हुए नवगठित कार्यकारिणी से तन मन से शिक्षक हित में कार्य करने का आवाहन करते हुए हर समय शिक्षकों के सहयोग के लिए प्रतिबद्ध होने की बात कही। ज़िला उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार द्विवेदी, विवेक कुमार गुप्ता व शिव सागर सिंह द्वारा नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किए गए।
इस मौक़े पर श्रद्धा मणि, आशा देवी, गुलशन ज़फ़र, राकेश सिंह, श्री कृष्ण मिश्र, बेनी प्रसाद, श्रवण शुक्ला, रजनीश शुक्ला, रुद्रकांत बाजपेयी, योगेन्द्र मिश्रा, हरीश चन्द्र, प्रतीक्षा गुप्ता, कविता साहू, प्रतीक्षा वर्मा, रूबी वर्मा , शीलम शर्मा, नीता जैन, यति मिश्रा, अनीता गुप्ता, एकता साहू, सत्य सिंह, प्रियंका यादव, दिव्य रावत, सीमा डाँग, विनीता विश्वकर्मा, राजेश कुमार, हरिश्चंद्र, हरदयाल, अभय, ब्रिजेंद्र मिश्रा, दीपक मिश्रा, देवेंद्र कुमार आदि एक सैकड़ा से अधिक शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रही।
रिपोर्ट – मोहम्मद इदरीस
Author: Barabanki Express
Barabanki Express News 24×7 is the most credible hindi news portal of District Barabanki. pls follow to get updates what's happening around ur City and District
Post Views: 1,345