बाबू…तुम्हारा नहीं तो और किसी का भी नहीं: गर्लफ्रैंड के साथ रील पोस्ट कर भाजपा नेता ने कर लिया सुसाइड, 10 दिन पहले हुई थी शादी

 


बाराबंकी-यूपी।
यूपी के बाराबंकी जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक भाजपा नेता ने अपनी शादी के 10वें दिन फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से एक घंटे पहले उसने इंस्टाग्राम पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कई रील भी पोस्ट कीं। जिसमे उसने जान देने की बात लिखी। मृतक भाजपा में मंडल मंत्री था, जिसका गांव के प्रधान की बेटी के साथ प्रेम-प्रसंग था। मृतक के परिजनों ने प्रधान और उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। 

Barabanki: 9 मई को दी धमकी, 24 को ‘बम’ मारकर दबंगों ने बेरहमी से कर दी पेस्टीसाइड दुकानदार की हत्या, वारदात से दहल गया पूरा इलाका, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के निहाली शुक्लनपुरवा गांव के रहने वाले भाजपा के देवीगंज मंडल मंत्री सत्यम मिश्रा (22) पुत्र स्व0 ओमप्रकाश मिश्रा का शव रविवार की भोर घर से करीब 200 मीटर दूरी पर जानवर बांधने वाले छप्पर की बल्लियों के सहारे फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। बीती 14 मई को ही सत्यम की शादी हुई थी। परिजनों के मुताबिक सत्यम शनिवार रात 12 बजे घर से शौच जाने की बात कहकर निकला था। काफी देर तक जब वो घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की। सुबह करीब 4:30 बजे घर से महज 200 मीटर की दूरी पर जानवरों को बांधने की जगह पर बल्लियों के सहारे उसका शव फंदे से लटका मिला।

यह भी पढ़ें : Barabanki: हाथों में मेहंदी रचाकर दुल्हन करती रही इंतेज़ार, दूल्हे राजा ने बारात लाने से ही कर दिया इंकार! वजह जानने के लिए पढ़े यह ख़ास ख़बर

यह भी पढ़ें  Barabanki: समाधान दिवस बना तमाशा - गायब हो गया शिकायती पत्र, रसीद लेकर भटक रहा फरियादी; डीएम और सीएम से लगाई गुहार
एचडीएफसी बैंक में लोन एजेंट के तौर पर काम करने वाला सत्यम आठ साल से बीजेपी से जुड़ा हुआ था। प्रदेश के रसद मंत्री से उसके काफी करीबी संबंध थे। वर्तमान में बीजेपी में मंडल मंत्री के पद पर कार्यरत सत्यम का 3 साल से घर से 100 मीटर की दूरी पर रहने वाले ग्राम प्रधान की बेटी से अफेयर चल रहा था। कुछ दिन पहले दोनों के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुए थे, जिसको लेकर ग्राम प्रधान के घर से रंजिश चल रही थी। अमित के मुताबिक, शनिवार की रात करीब 10 बजे प्रधान की पत्नी उनके घर पर आई थीं। इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो को लेकर हंगामा किया था। उन्होंने सत्यम को जान से मरवाने की धमकी भी दी थी।

 

यह भी पढ़ें :  Barabanki: IGRS पोर्टल पर शिकायतो के निस्तारण में जमकर धांधलेबाज़ी, शिकायत कुछ और, रिपोर्ट कुछ और, पीड़ित ने मुख्यमंत्री से की शिकायत

सत्यम के चाचा अमित मिश्रा का आरोप है कि ग्राम प्रधान और उसकी पत्नी ने ही सत्यम की हत्या करवाई है। पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को बल्लियों के सहारे लटका दिया है। वही, सत्यम की मौत से ठीक पहले उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट हुई रील्स ने सत्यम की मौत के रहस्य को और गहरा दिया है। एक रील में सत्यम अपनी गर्लफ्रैंड के साथ नज़र आ रहा है। रील पर कैप्शन लिखा है- बाबू… तुम्हारा नहीं तो और किसी का भी नहीं। एक अन्य रील में लिखा- तुमने कहा था ना कि आपने हमे धोखा दिया। तुम नहीं मिली तो जान दे दिए। अगले जन्म में जरूर मिलेंगे।

हालांकि सत्यम के परिजन ग्राम प्रधान और उसकी बेटी पर  सत्यम के वीडियो वायरल करने का आरोप लगा रहे है। परिजनों का कहना है- सत्यम की शादी के बाद भी ग्राम प्रधान की बेटी उसे बार-बार फोन करके ब्लैकमेल करती थी। वही रामसनेहीघाट के एसओ अंकित त्रिपाठी का कहना है- मामला पूरी तरह संदिग्ध है। परिजनों की ओर से दो लोगों पर हत्या आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट – मन्सूफ अहमद

यह भी पढ़ें :  Barabanki: जिस घर मे मिला आश्रय, 62 साल के बुजुर्ग ने उसी परिवार की महिला से बना लिए अवैध संबंध, भेद खुला तो…..

यह भी पढ़ें  Barabanki: दबंगों ने लोहे की रॉड से हमला कर फोड़ा दूल्हे का सिर, भांजी से छेड़छाड़ का किया था विरोध, बहन और जीजा को भी पीटा, केस दर्ज

यह भी पढ़ें :  Barabanki: सरकारी भूमि कब्ज़ाने वाले प्रॉपर्टी डीलरों की आयी शामत, अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, मची खलबली

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!