UP News: वंदे भारत एक्सप्रेस बनी ‘झरना’, AC कोच में टपकने लगा पानी; सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा घटना का वीडियो… VIDEO 

 


वाराणसी, यूपी।

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों को बुधवार को एक अप्रत्याशित समस्या का सामना करना पड़ा, ट्रेन के सी-7 कोच में अचानक पानी टपकने लगा, जिससे कोच ‘झरना’ जैसा दिखने लगा। इस घटना का वीडियो एक यात्री ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, 22415 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह छह बजे कैंट रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। प्रयागराज पहुँचने से पहले ही, ट्रेन के सी-7 कोच की सीट नंबर 76 के पास छत से अचानक पानी टपकना शुरू हो गया। इसके तुरंत बाद कोच की कूलिंग भी कम हो गई, जिससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई।

यात्रियों ने इस समस्या की शिकायत तत्काल कोच के क्रू मेंबर से की। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कोच के भीतर से पानी की तेज धारा नीचे गिर रही है, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है। इस घटना ने वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों के रखरखाव और गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

यह भी पढ़ें : Lucknow: महानगर में दिल दहला देने वाली वारदात: सौतेले पिता ने B.C.A. छात्रा का गला रेता, बचाने आई मां पर भी किया हमला

यह भी पढ़ें : ईरान-इजरायल संघर्ष में नाटकीय मोड़: ट्रंप ने की युद्धविराम की घोषणा, लेकिन ईरान ने दागे नए मिसाइल, सीजफायर को लेकर ईरानी विदेश मंत्री ने दिया यह बड़ा बयान

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: एसडीओ के नेतृत्व में कैंप का आयोजन, 25 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण; ₹1.5 लाख राजस्व की हुई वसूली

और पढ़ें

error: Content is protected !!