UP News: लखीमपुर में खूंखार तेंदुए से भिड़ा युवक, 15 मिनट तक चला भयानक संघर्ष; हमले में 6 लोग घायल… VIDEO 

 


लखीमपुर खीरी, यूपी।
लखीमपुर खीरी के धौरहरा वन रेंज के जुगनूपुर गांव में सोमवार को एक खूंखार तेंदुए ने हड़कंप मचा दिया। जुगनूपुर स्थित ईंट भट्ठे पर काम कर रहे एक युवक पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, जिसके बाद युवक ने अपनी जान बचाने के लिए उससे 15 मिनट तक भयानक संघर्ष किया। इस दौरान ग्रामीणों और वन विभाग की टीम पर भी तेंदुए ने हमला किया, जिसमें कुल 6 लोग घायल हो गए। इस पूरी घटना का किसी ग्रामीणों ने अपने मोबाइल फोन के कैमरे से वीडियो बना लिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
युवक और तेंदुए के बीच जानलेवा भिड़ंत
घटना जुगनूपुर गांव स्थित मेड़ईलाल वर्मा के भट्ठे की है। भट्ठे की चिमनी में छिपा बैठा एक तेंदुआ अचानक बाहर निकला और गिरधारी पुरवा निवासी मिहीलाल (35) पर हमला कर दिया। अपनी जान पर बनी देख मिहीलाल ने गजब की हिम्मत दिखाई और तेंदुए से भिड़ गया। दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक जानलेवा कुश्ती चलती रही।
ग्रामीणों ने बचाई जान, वन विभाग पर भी हमला
मिहीलाल को बचाने के लिए पड़ोस के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और उन्होंने तेंदुए पर ईंटों-पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के हमले से तेंदुआ घबरा गया, जिससे मिहीलाल की जान बची। मिहीलाल इस हमले में बुरी तरह घायल हो गया। हमला करने के बाद तेंदुआ पास के एक केले के खेत में घुस गया।

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम जाल लेकर केले के खेत की ओर बढ़ रही थी, तभी घायल तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया। इस हमले में वन दरोगा राजेश कुमार दीक्षित, रेंजर नृपेंद्र चतुर्वेदी, पीआरवी आरक्षी राम सजीवन, और जुगनूपुर निवासी एक ग्रामीण इकबाल खां घायल हो गए। मिहीलाल को मिलाकर कुल 6 लोग इस घटना में घायल हुए हैं।
तेंदुआ पकड़ा गया, घायलों का इलाज जारी
घायलों को तत्काल सीएचसी धौरहरा ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद मिहीलाल, इकबाल खां और वन दरोगा राजेश दीक्षित को लखीमपुर रेफर कर दिया गया। मामूली रूप से घायल रेंजर नृपेंद्र चतुर्वेदी और पीआरवी आरक्षी को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
घटना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम के अलावा प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्र और सीओ शमशेर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। काफी संख्या में ग्रामीणों ने खेत को घेर लिया। कुछ देर बाद वन कर्मियों ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया।
क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि तेंदुए के हमले से वन दरोगा, रेंजर और युवक सहित चार-पांच लोग घायल हुए हैं। तेंदुए को सफलतापूर्वक ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो तेंदुए के हमले की भयावहता को दर्शा रहा है।
रिपोर्ट – नौमान माजिद

यह भी पढ़ें : UP News: “अगर मुझे टच भी किया, तो 35 टुकड़ों में मिलोगे। मैं किसी और की अमानत हूं…” सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को दी धमकी, दीवार फांदकर प्रेमी संग हुई फरार

यह भी पढ़ें : Barabanki: ‘रक्षक’ बना ‘भक्षक’! ऑनलाइन जुए में जेल भेजने का भय दिखाकर सिपाही ने वसूले 81 हज़ार, SP ने लिया एक्शन, किया लाइन हाजिर 

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: शादी के मंडप में नशे में धुत युवक-युवतियों का तांडव, आरोपी ने खुद को बताया पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप का पुत्र...Video

और पढ़ें

error: Content is protected !!