UP News: डीएम रामपुर का सराहनीय कार्य, चार दिन में बनवा दिया कैंसर मरीज का आयुष्मान कार्ड, लोग जमकर कर रहे तारीफ़

UP News: डीएम रामपुर का सराहनीय कार्य, चार दिन में बनवा दिया कैंसर मरीज का आयुष्मान कार्ड, लोग जमकर कर रहे तारीफ़

UP News:

डीएम रामपुर अजय द्विवेदी के एक और सराहनीय कार्य ने उनकी लोकप्रियता में चार चांद लगा दिए हैं। डीएम की पहल पर सिर्फ चार दिन में ही कैंसर मरीज का आयुष्मान कार्ड बन गया है। इसे लेकर लोग उनकी कार्यशैली की तारीफ करते नहीं थक रहे। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

Barabanki

रामपुर, उत्तर प्रदेश।

यूपी के तेज़ तर्रार आईएएस अधिकारियों में शामिल डीएम रामपुर अजय द्विवेदी के एक और सराहनीय कार्य ने उनकी लोकप्रियता में चार चांद लगा दिए हैं। अपनी संवेदनशील कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले डीएम अजय द्विवेदी की पहल पर टांडा तहसील के ग्राम सिगनी निवासी महेंद्र सिंह का आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया गया है, जिससे अब उनका कैंसर का इलाज बिना किसी आर्थिक बोझ के संभव हो सकेगा।

 

आर्थिक तंगी से जूझ रहा था मरीज़ का परिवार 

आपको बताते चले कि चार दिन पूर्व जनता दर्शन में पहुंचे महेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी अजय द्विवेदी को बताया, कि वे कैंसर से पीड़ित हैं और आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय होने के कारण इलाज नहीं करा पा रहे हैं। महेंद्र सिंह परिवार में अकेले कमाने वाले सदस्य हैं और पिछले छह महीनों में अपने इलाज में काफी धन खर्च कर चुके हैं।

 

डीएम की पहल पर चार दिन में बना आयुष्मान कार्ड 

फरियाद सुनने के बाद जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को उनका आयुष्मान कार्ड जारी करने के निर्देश दिए, ताकि उनका उपचार तुरंत शुरू हो सके। साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी को महेंद्र सिंह का अंत्योदय राशन कार्ड भी बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने तेजी दिखाते हुए सिर्फ चार दिन में ही महेंद्र सिंह का आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: एसडीओ के नेतृत्व में कैंप का आयोजन, 25 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण; ₹1.5 लाख राजस्व की हुई वसूली

UP News: डीएम रामपुर का सराहनीय कार्य, चार दिन में बनवा दिया कैंसर मरीज का आयुष्मान कार्ड, लोग जमकर कर रहे तारीफ़

परिवार को मिली नई उम्मीद

महेंद्र सिंह और उनकी पत्नी ने जिलाधिकारी का आभार जताते हुए कहा कि अब वे अपने इलाज को लेकर चिंतामुक्त हैं। आयुष्मान कार्ड बन जाने से उन्हें जीवन की नई उम्मीद मिली है। गौरतलब है कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 5 लाख रुपए तक का कैशलेस और मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाता है।


रिपोर्ट – तासीन मो0 फैयाज ख़ान

यह भी पढ़ें..

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!