UP NEWS: लव मैरिज के 07 महीने बाद ही युवक ने बीवी की कर दिए चार टुकड़े, लाश ठिकाने लगाने के दौरान चढ़ा पुलिस के हत्थे

 

मुज़फ्फरनगर-यूपी।
प्रेम विवाह में खर्च को लेकर हुए विवाद के बाद डेयरी संचालक ने शादी के सात महीने बाद ही बीवी की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के चार टुकड़े कर और आरोपी उन्हें बारी बारी से ठिकाने लगा रहा था। लाश के टुकड़ों को ठिकाने लगाने के दाैरान ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े :  Barabanki News: फोन पर किसी से बात करती थी बहन, शक के चलते भाई ने कुल्हाड़ी से काटकर कर डाली निर्मम हत्या

मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि 26 जून की रात न्याजूपुरा के पास काली नदी में दो युवक एक बोरे को पानी में बहाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान गश्त कर रही पुलिस ने मौके से अरबाज नाम के युवक को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी शाहरुख मौक़े से फरार हो गया। पुलिस ने बोरे को खोल कर देखा तो उसमें गर्दन और दोनों हाथ के पंजे कटा एक महिला का शव मिला। पकड़े गए अरबाज ने पुलिस को बताया कि शव उसकी पत्नी चाहत का है।

यह भी पढ़े : Barabanki News: मकान मालिक ने पंखा नही चलाने दिया तो व्हाट्सएप पर स्टेटस लगा कर फाँसी के फंदे पर झूल गया पॉलिटेक्निक का छात्र, मकान मालिक पर केस दर्ज

पूछताछ में अरबाज ने बताया कि सात माह पहले हुए प्रेम विवाह में खर्चे को लेकर उसका चाहत से विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि अरबाज ने अपने साथी के साथ मिलकर बीवी चाहत के चाकू से चार टुकड़े कर दिए। हत्या के बाद उसने गर्दन और दोनों हाथों के पंजे काटकर ठिकाने लगा दिए। मृतका का धड़ काली नदी में ठिकाने लगाने के दौरान आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया।
रिपोर्ट – मन्सूफ़ अहमद

यह भी पढ़े : Barabanki News: कैबिनेट मंत्री का पीआरओ बनकर बेरोजगारो को बनाया ठगी का शिकार, जालसाज़ ने अक्षय उर्जा कार्यक्रम की डीलरशिप व नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लिए लाखों रुपए

Barabanki Express
यह भी पढ़ें  Barabanki: समाधान दिवस बना तमाशा - गायब हो गया शिकायती पत्र, रसीद लेकर भटक रहा फरियादी; डीएम और सीएम से लगाई गुहार
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!