UP NEWS: बहराइच हिंसा मामले में आया नया मोड़, बीजेपी विधायक ने भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं समेत सैकड़ो लोगो पर दर्ज कराई दंगा व जानलेवा हमला समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट

 

बहराइच-यूपी।
बहराइच जनपद के महराजगंज में विसर्जन यात्रा जुलूस के दौरान हुई हिंसा में राम गोपाल मिश्रा की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। महसी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक सुरेश्वर सिंह ने बीजेपी नगर अध्यक्ष अर्पित श्रीवास्तव व सात भाजपा कार्यकर्ताओ समेत सैकड़ो अज्ञात लोगों पर दंगा करने, जान से मारने का प्रयास व फायरिंग समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़े :  Barabanki: दबंगों ने बेकरी संचालक पर लात घूसों व डंडों से किया प्राणघातक हमला

नगर कोतवाली में दी गयी विधायक महसी सुरेश्वर सिंह की तहरीर के अनुसार 13 अक्तूबर को महराजगंज में हुई हिंसा में मृतक रामगोपाल के शव को बहराइच मेडिकल कॉलेज के बाहर गेट पर रखकर भीड़ प्रदर्शन कर रही थी। वे अपने अंगरक्षकों व अन्य सहयोगियों के साथ सड़क पर रखे शव के पास पहुंचे। इसके बाद डीएम से मिलने सीएमओ कार्यालय पहुंचे, जहां सीएमओ, सिटी मजिस्ट्रेट भी मौजूद थे। सभी को साथ लेकर दोबारा से मृतक के परिजनों व ग्रामीणों के पास पहुंचे और बातचीत कर शव को मोर्चरी ले जाने लगे तभी कुछ उपद्रवी जिसमें भाजपा नगर अध्यक्ष अर्पित श्रीवास्तव व अन्य भाजपा कार्यकर्ता अनुज सिंह रैकवार, शुभम मिश्रा, कुशमेंद्र चौधरी, मनीष चंद्र शुक्ल, पुंडरीक पांडेय अध्यापक श्रावस्ती, सेक्टर संयोजक सुंधाशु सिंह राणा व अज्ञात भीड़ नारेबाजी करते हुए गाली गलौज करने लगी।

यह भी पढ़े :  Barabanki: सरकारी विभागो में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भाकियू टिकैत ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

विधायक के मुताबिक किसी तरह उन लोगो ने शव को मोर्चरी में रखवाया। इसी दौरान उक्त लोगो ने उपद्रव करना शुरु कर दिया। लोगो से विसर्जन के लिए आग्रह करने वह और डीएम जैसे ही आगे बढ़े मोर्चरी से बाहर सड़क पर गाड़ी मुड़ते ही उक्त लोगों द्वारा कार को रोकने और शेष बचे लोगों को जान से मारने की नियत से पत्थर चलाने लगते है, उसी दौरान भीड़ से फायरिंग भी होती है। जिससे कार का शीशा टूट गया। घटना में बेटा अखंड प्रताप सिंह बाल-बाल बचता है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने अर्पित के बीजेपी नगर अध्यक्ष होने की पुष्टि की है। नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों पर दंगा करने, घातक हथियार से हमला करने, हत्या का प्रयास, व्यक्तिगत सुरक्षा खतरे में डालने, मारपीट सहित अन्य धाराओ में केस दर्ज किया।
रिपोर्ट – मन्सूफ़ अहमद

यह भी पढ़े :  Barabanki: डेंगू बुखार से पीड़ित पीआरडी जवान की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम

Barabanki Express
यह भी पढ़ें  Barabanki: तालाब में उतराता मिला शादी समारोह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव, मचा हड़कंप
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!