UP News: कानपुर के बर्रा में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 


कानपुर-यूपी।
उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर के बर्रा थाना क्षेत्र स्थित कर्रही रोड पर आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक दोमंजिला निर्माणाधीन मकान का लेंटर भरभरा कर गिर गया। आशंका जताई जा रही है कि लेंटर गिरने से कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए हैं।
जानकारी के अनुसार, जिस मकान का लेंटर गिरा है, उस पर आज ही लेंटर डाला गया था। लेंटर गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। मलबे को हटाने और दबे हुए मजदूरों को बाहर निकालने का प्रयास तेज़ी से किया जा रहा है। अभी तक कितने मजदूर दबे हैं और उनकी क्या स्थिति है, इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है।
रिपोर्ट – नौमान माजिद 

यह भी पढ़ें : Barabanki: 500 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले दबंग ग्राम प्रधान ने हड़प ली गरीब किसानों की गेहूं की फसल, पीड़ित किसानों ने DM, SP और मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

यह भी पढ़ें : Barabanki: न्याय मांगने थाने गई दलित महिला से 50 हजार रिश्वत की मांग, न देने पर अभद्रता, सुबेहा थाने के दरोगा सुभाष यादव पर फिर लगे संगीन आरोप

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: बिहार के जंगलराज की भेंट चढ़ी बाराबंकी की बेटी, बदमाशों ने बीच सड़क कनपटी पर गोली मारकर की हत्या

और पढ़ें

error: Content is protected !!