BJP नेता पर चला UCC का डंडा चला! ‘दो बीवियों’ के चक्कर में पूर्व विधायक सुरेश राठौर को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

 

 


उत्तराखंड।
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। पार्टी ने अपने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को दो शादियों के आरोप में छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई उत्तराखंड में लागू UCC के उन प्रावधानों के मद्देनजर महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जो बहुविवाह को अपराध मानते हैं।
दरअसल, सुरेश राठौर ने हाल ही में अभिनेत्री उर्मिला सनावर के साथ अपने वैवाहिक संबंधों को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था। इसके बाद, पार्टी ने मामले का संज्ञान लिया और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा था।
भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने राठौर द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण को अस्वीकार कर दिया। पार्टी के निष्कासन पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि “भाजपा नेतृत्व आपके स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं है।” यह फैसला दर्शाता है कि पार्टी अपने ही नेताओं के लिए भी UCC के सिद्धांतों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं करेगी, जिससे समाज में एक मजबूत संदेश जा रहा है।
रिपोर्ट – नौमान माजिद

यह भी पढ़ें : Barabanki: ‘भ्रष्टाचार’ के आरोपों से घिरे ADM अरुण कुमार सिंह, रामनगर PG कॉलेज भर्ती में बड़ा ‘खेल’, लोकायुक्त में शिकायत

यह भी पढ़ें : Barabanki: स्वाद के शौकीनों के लिए ‘चंपारण हाउस’ का शानदार आगाज़, अब बाराबंकी में मिलेगा बिहारी हांडी मटन-चिकन का ज़ायका!

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पुलिस थानों में बगैर ख़र्चा-पानी नहीं हो रही पीड़ितों की सुनवाई, पीड़ित न्याय के लिए भटकने को मजबूर

और पढ़ें

error: Content is protected !!