Barabanki: स्कूल के रास्ते में आवारा कुत्तों का आतंक, छात्रा पर हमलाकर किया घायल; दहशतज़दा अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजना किया बंद

 


बाराबंकी, यूपी।
मसौली थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर प्रथम जाने वाले रास्ते पर आवारा कुत्तों का आतंक कई महीनों से बना हुआ है। इन कुत्तों ने बच्चों सहित कई राहगीरों को अपना शिकार बनाया है। ताजा घटना में, शनिवार सुबह जब कक्षा पाँच की छात्रा दीपाली अपने घर से स्कूल जा रही थी, तभी विद्यालय के पास पहुंचते ही 10-15 कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।
दीपाली की चीख सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाया, लेकिन तब तक कुत्तों ने उसके पैर में काटकर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया था। इसी तरह, कक्षा तीन के छात्र जय कश्यप और कई अन्य राहगीरों को भी ये आवारा कुत्ते काटकर घायल कर चुके हैं। इस बढ़ती समस्या के कारण बच्चे अब स्कूल जाने से डरने लगे हैं। कुछ अभिभावकों ने तो अपने बच्चों को स्कूल भेजना ही बंद कर दिया है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अयोध्या प्रसाद ने इस गंभीर समस्या को लेकर सोमवार को अपने स्टाफ के साथ त्रिलोकपुर पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने चौकी प्रभारी को एक प्रार्थना पत्र देकर आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की।
चौकी प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि उन्हें प्रार्थना पत्र मिल गया है। उन्होंने जानकारी दी कि ये कुत्ते उसी मोहल्ले के आवारा कुत्ते हैं। उन्होंने आसपास के घर वालों से अपील की है कि वे कुत्तों को अपने आसपास बैठने न दें। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह देखना होगा कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए क्या ठोस कदम उठाते हैं ताकि बच्चे और राहगीर सुरक्षित रूप से आवागमन कर सकें।
रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

यह भी पढ़ें : दिल्ली का खौफनाक निक्की यादव मर्डर केस: सुबह गर्लफ्रेंड का क़त्ल, शाम को भरी दूसरी लड़की की मांग, लाश ठिकाने लगाने में गुजार दी सुहागरात!

यह भी पढ़ें : UP News: अपर उपजिलाधिकारी के अर्दली का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से मचा भूचाल, DM ने निलंबित कर जांच के दिए आदेश… Video

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पुलिस थानों में बगैर ख़र्चा-पानी नहीं हो रही पीड़ितों की सुनवाई, पीड़ित न्याय के लिए भटकने को मजबूर

और पढ़ें

error: Content is protected !!