अब चार्जिंग की चिंता खत्म! 15 साल के छात्र ने बनाए ऐसे ‘जादुई जूते’, चलते-फिरते चार्ज होगा मोबाइल

 


चलते रहिए और आपका मोबाइल खुद-ब-खुद चार्ज होता रहेगा! यह कोई कल्पना नहीं, बल्कि फिलीपींस के 15 वर्षीय एंजेलो कसिमिरो के अद्भुत इनोवेशन की सच्चाई है। इस युवा वैज्ञानिक ने ऐसे अनोखे जूते तैयार किए हैं, जो आपके चलने से बिजली पैदा करते हैं।
एंजेलो के इन जूतों में पाइजोइलेक्ट्रिसिटी तकनीक का कमाल है। इस तकनीक में कुछ खास क्रिस्टल का इस्तेमाल होता है, जिन पर दबाव पड़ने पर बिजली उत्पन्न होती है। यह पैदा हुई बिजली सीधे एक छोटे पावर बैंक में स्टोर हो जाती है। इस पावर बैंक से आप अपने मोबाइल फोन या अन्य छोटे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को आसानी से चार्ज कर सकते हैं।
यह अविष्कार छात्रों, पैदल यात्रियों और उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है, जिन्हें चलते-फिरते अपने डिवाइस चार्ज करने की जरूरत होती है। एंजेलो कसिमिरो ने साबित कर दिया है कि इनोवेशन के लिए उम्र नहीं, बल्कि सोच मायने रखती है!
न्यूज़ डेस्क बाराबंकी एक्सप्रेस 

यह भी पढ़ें : Barabanki: ‘भ्रष्टाचार’ के आरोपों से घिरे ADM अरुण कुमार सिंह, रामनगर PG कॉलेज भर्ती में बड़ा ‘खेल’, लोकायुक्त में शिकायत

यह भी पढ़ें : “तुम प्रधानमंत्री हो क्या? तुमसे तमीज़ से बात करें”, लखनऊ में फॉर्च्यूनर सवार रईसजादों ने महिला पत्रकार से की अभद्रता; वीडियो वायरल… Video 

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: शादी के मंडप में नशे में धुत युवक-युवतियों का तांडव, आरोपी ने खुद को बताया पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप का पुत्र...Video

और पढ़ें

error: Content is protected !!