Lucknow News : LDA के ‘बुलडोजर’ एक्शन के दौरान अकबरनगर में बवाल, गुस्साए लोगों और पुलिस के बीच झड़प और पत्थरबाज़ी, कई गाड़ियों के टूटे शीशे

 

लखनऊ।
अकबरनगर में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की कार्रवाई के दौरान फिर बवाल हो गया।  31 तारीख तक स्टे होने के बावजूद एलडीए की टीम धवस्तीकरण के लिए अकबरनगर पहुंची थी। एलडीए द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान 4-5 लोगो के मलबे में दब जाने की अफवाह के बाद आक्रोशित जनता ने एलडीए टीम और पुलिस पर पथराव कर दिया। इस दौरान कई गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। कई थानों की फोर्स के मौक़े पर पहुँचने के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका।

यह भी पढ़े : Barabanki News : लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर डीएम एसपी ने पुलिस फोर्स को कराया दंगा नियंत्रण उपकरणों का पूर्वाभ्यास

आपको बताते चले कि एलडीए की टीम सम्राट फर्नीचर के मालिक का गोदाम ध्वस्त करने बुलडोजर के साथ अकबरनगर पहुंची थी। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान अफवाह फैल गयी कि बिल्डिंग के मलबे में 4-5 लोग दब गए हैं। जिसके बाद अकबरनगर की जनता और पुलिस के बीच भिड़ंत हुई और दोनों के बीच पथराव भी हुआ जिसमें पुलिस की कई गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। कई थानों की फोर्स के मौक़े पर पहुँचने के बाद स्थिति को काबू किया जा सका।

वहीं इस घटना के बाद मौके पर पहुंची डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने बताया अकबरनगर में ध्वस्तीकरण चल रहा था। उस दौरान मलबे में कुछ लोगो के दब जाने की अफवाह फैलने के बाद पथराव किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को सामान्य किया ट्रैफिक भी खोल दिया गया है। पथराव में कोई भी घायल नहीं है ना किसी तरह की कोई जनहानि की सूचना है।

यह भी पढ़े : Barabanki News : शारदा सहायक नहर में 22 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की जताई जा रही आशंका

यह भी पढ़ें  Barabanki: रहस्यमय परिस्थितियों में एक साथ लापता हुई तीन नाबालिग लड़कियां, मचा हड़कंप, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
मौके पर मौजूद एलडीए के वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि कोर्ट द्वारा तीन कमर्शियल बिल्डिंग का ध्वस्तीकरण किया जा रहा है। इस दौरा पत्थरबाजी हुई, हालांकि बाद में लोगों को समझाया गया और उन्हें वापस घरों में भेजा गया। एलडीए वीसी ने कहा कि इस समय शांति है सात लोगों को प्रधानमंत्री आवास तत्काल अलॉट किया गया है किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है यह अफवाह है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी साधा निशाना
बता दें कि लखनऊ के अकबरनगर की इस घटना से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी भाजपा पर निशाना साधा था। सपा मुखिया अखिलेश ने एक्स पर लिखा “ये है भाजपा की ‘आवास विनाश योजना’ लखनऊ के अकबरनगर के उजड़ते हुए परिवार कुछ कहना चाहते हैं। परिवार वाले ही परिवार वालों का दर्द समझते हैं.”

रिपोर्ट – कामरान अल्वी

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!