Lucknow News: हिन्दू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में पूर्व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर केस दर्ज

 

लखनऊ।
लखनऊ में एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंबरीश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए वजीरगंज पुलिस ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ देवी लक्ष्मी व अन्य हिंदू देवी देवताओ पर अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।

यह भी पढ़े : Barabanki News: डीएम सत्येन्द्र कुमार की पहल पर किन्नर समुदाय करेगा महिलाओ को लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी हेतु जागरूक

दरअसल 15 नवंबर 2023 को अखबारो में प्रकाशित स्वामी प्रसाद मौर्या के उस बयान जिसमे उन्होंने कहा था कि ‘चार हाथों के साथ लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती हैं?’ को आधार बनाते हुए चौक निवासी रागिनी रस्तोगी ने एमपी एमएलए कोर्ट में याचिका दायर करी थी। याचिका में रागिनी ने कहा कि उन्होंने एक खबर पढ़ी थी जिसमें मौर्य ने देवी लक्ष्मी का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि चार हाथों वाली देवी कैसे जन्म ले सकती हैं।

यह भी पढ़े : Barabanki News: तेज़ रफ़्तार बाइक की टक्कर से मजदूर की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

कथित तौर पर मौर्य द्वारा एक्स पर लिखी गई पोस्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, कि मौर्य ने बाद में एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि इस दुनिया में जन्म लेने वाले प्रत्येक मानव बच्चे के दो हाथ, दो पैर, दो आंखें, दो कान, दो नाक, एक सिर, एक पेट और एक पीठ होती है और वे अलग-अलग रंग नस्ल, धर्म, जाति और संस्कृति से संबंधित हो सकते हैं। आज तक चार हाथ, आठ हाथ, दस हाथ, बीस हाथ और एक हजार हाथ वाला कोई भी इंसान पैदा नहीं हुआ है, तो देवी लक्ष्मी के चार हाथ कैसे हो सकते हैं।
विज्ञापन
रागिनी ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि मौर्य के बयान का उद्देश्य हिंदुओं का अपमान करना और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ना है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया, कि ”उनके बयान ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़काया है और इससे समाज में नफरत पैदा हुई है और हिंदू देवी-देवताओं के अनुयायी अपमानित महसूस कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि पुलिस को मौर्य के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए।

यह भी पढ़े : Barabanki News: नवागत तहसीलदार महिमा मिश्रा को अधिवक्ताओं ने समस्याओं से कराया अवगत

यह भी पढ़ें  Barabanki: घर से दोस्तों के साथ निकले युवक की संदिग्ध मौत, इंदिरा डैम के पास मिला शव, गुप्तांग कटा - शरीर पर भी गहरे घाव मौजूद, आक्रोशित परिजनों ने जमकर किया हंगामा
रागिनी की याचिका पर अदालत ने पुलिस को मौर्य के ख़िलाफ़ केस दर्ज कर जांच के आदेश दिए थे। लखनऊ वेस्ट ज़ोन के एडिशनल डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अदालत के निर्देश पर स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ आईपीसी 153 ए (शत्रुता को बढ़ावा देना), 505 (2) (नफरत पैदा करने वाले बयान) और 67 आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े : Lucknow News: ग़रीबो और ज़रूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रही गुल फाउंडेशन की रमज़ान किट

रिपोर्ट – कामरान अल्वी

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!