
लखनऊ, यूपी।
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने कर्तव्य के दौरान जान गंवाने वाले चार पुलिसकर्मियों के आश्रित परिजनों को पुलिस सैलरी पैकेज के तहत आर्थिक सहायता के चेक सौंपे। यह चेक बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा प्रदान किए गए हैं, जो पुलिसकर्मियों के परिवारों को एक बड़ी राहत देंगे।
DGP राजीव कृष्ण ने मृत मुख्य आरक्षी दुर्गेश कुमार सिंह, आरक्षी जितेंद्र पाल, आरक्षी वीरेंद्र कुमार सरोज और फॉलोवर बृजेश कुमार के आश्रित परिजनों को ये चेक प्रदान किए।
किसको कितनी मिली सहायता?
-
आरक्षी जितेंद्र पाल: जनपद बरेली में तैनात आरक्षी जितेंद्र पाल के परिजन को 1 करोड़ 95 लाख रुपये का चेक सौंपा गया। जितेंद्र पाल की मृत्यु ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा बाइक में टक्कर मारने से हुई थी।
-
मुख्य आरक्षी दुर्गेश कुमार सिंह: जनपद जौनपुर में तैनात मुख्य आरक्षी दुर्गेश कुमार सिंह के परिजनों को 1 करोड़ 70 लाख रुपये का चेक दिया गया। दुर्गेश सिंह की मृत्यु गो तस्करों द्वारा ड्यूटी के दौरान वाहन रोकते समय कुचल दिए जाने से हुई थी।
-
आरक्षी वीरेंद्र कुमार सरोज: जनपद फतेहपुर में तैनात आरक्षी वीरेंद्र कुमार सरोज के परिजनों को भी 1 करोड़ 70 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। वीरेंद्र सरोज महाकुंभ मेला में ड्यूटी समाप्त होने के बाद वापस फतेहपुर जाते समय एक डंपर की टक्कर से हादसे का शिकार हो गए थे।
-
फॉलोवर बृजेश कुमार: जनपद सिद्धार्थनगर में तैनात फॉलोवर बृजेश कुमार के परिजनों को भी 1 करोड़ 70 लाख रुपये का चेक सौंपा गया। बृजेश कुमार की मृत्यु बाइक को पीछे से पिकअप द्वारा टक्कर मारे जाने से हुई थी।
यह सहायता राशि पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए एक बड़ा संबल बनेगी, जिन्होंने देश और प्रदेश की सेवा में अपने प्रियजनों को खो दिया।
रिपोर्ट – नौमान माजिद
यह भी पढ़ें : Barabanki: ‘भ्रष्टाचार’ के आरोपों से घिरे ADM अरुण कुमार सिंह, रामनगर PG कॉलेज भर्ती में बड़ा ‘खेल’, लोकायुक्त में शिकायत
Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
332
















