Lucknow: करोड़ों की साइबर ठगी का भंडाफोड़ — निजी बैंक का डिप्टी ब्रांच मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार

Lucknow: करोड़ों की साइबर ठगी का भंडाफोड़ — निजी बैंक का डिप्टी ब्रांच मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार

Lucknow:

लखनऊ में साइबर सेल ने करोड़ों की ठगी का पर्दाफाश किया। निजी बैंक के डिप्टी ब्रांच मैनेजर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, फर्जी फर्मों के जरिये 6 करोड़ रुपये की साइबर फ्रॉड का खुलासा। जांच जारी।

Barabanki

लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

राजधानी लखनऊ में साइबर सेल और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह फर्जी फर्मों और फर्जी बैंक खातों के जरिये करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम देता था। पुलिस ने इस मामले में एक निजी बैंक के डिप्टी ब्रांच मैनेजर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

गिरफ्तार बैंक अधिकारी समेत तीन आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में बैंक अधिकारी उत्तम विश्वास, उसके साथी उमाकांत वर्मा और राजीव विश्वास शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, उत्तम विश्वास बैंक में अपने पद का दुरुपयोग करते हुए फर्जी फर्मों के नाम पर करंट अकाउंट खोलता था, जबकि उमाकांत और राजीव इन फर्मों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी की रकम उन्हीं खातों में ट्रांसफर करवाते थे।

Lucknow: करोड़ों की साइबर ठगी का भंडाफोड़ — निजी बैंक का डिप्टी ब्रांच मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार

6 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा

साइबर थाना की जांच में अब तक पता चला है कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों की मदद से 10 करंट अकाउंट खोले थे, जिनमें से तीन खातों में करीब 6 करोड़ रुपये की ठगी की रकम ट्रांसफर की गई।

यह रकम उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, आंध्र प्रदेश समेत सात राज्यों में हुई 40 से अधिक साइबर ठगी की घटनाओं से जुड़ी हुई बताई जा रही है।

 

कमीशन पर ठगी का पैसा मंगवाते थे आरोपी

साइबर सेल अधिकारियों के अनुसार, गिरोह कमीशन के बदले साइबर ठगी से आई रकम को अपने खातों में मंगवाता था। इसके बाद यह पैसा कई खातों में ट्रांसफर कर ट्रेसिंग से बचने के लिए आगे भेज दिया जाता था। पुलिस ने अब बैंकिंग नेटवर्क में अन्य कर्मचारियों की संभावित संलिप्तता की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: समाधान दिवस बना तमाशा - गायब हो गया शिकायती पत्र, रसीद लेकर भटक रहा फरियादी; डीएम और सीएम से लगाई गुहार

 

पुलिस जांच जारी

फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साइबर सेल यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क के अन्य सदस्य किन राज्यों में सक्रिय हैं और क्या अन्य बैंक अधिकारी भी इस गिरोह से जुड़े हैं।

अधिकारियों का कहना है कि साइबर ठगी के इस मॉड्यूल का दायरा बेहद बड़ा है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारी की संभावना है।


रिपोर्ट – नौमान माजिद / आफताब अहमद 

 

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!