Lucknow: 3 महिला अधिकारियों समेत 22 PCS अधिकारी बने IAS, नियुक्ति अनुभाग ने जारी किया आदेश

 


लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
उत्तर प्रदेश में प्रांतीय प्रशासनिक सेवा (PCS) के अधिकारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। प्रदेश सरकार ने 22 PCS अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रोन्नत कर दिया है। इन सभी अधिकारियों को जल्द ही उनका बैच अलॉटमेंट किया जाएगा, जिससे वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रूप में अपनी नई भूमिका निभाना शुरू करेंगे।
नियुक्ति अनुभाग ने जारी किया आदेश
उत्तर प्रदेश सरकार में नियुक्ति अनुभाग के विशेष सचिव विजय कुमार द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में कहा गया है कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार की अधिसूचना संख्या-14015/22/2025-AIS-I(S-II&III)-B, दिनांक 09 जुलाई, 2025 के तहत इन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान में परिवीक्षा पर नियुक्त किया गया है। इन सभी अधिकारियों को तुरंत कार्यभार ग्रहण करने और PCS के कार्यरत वेतनमान से अवमुक्त होने का प्रमाणक प्रतिहस्ताक्षरित कराकर अधोहस्ताक्षरी को अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
IAS बनने वाले अधिकारियों की सूची और वर्तमान पद
शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार, निम्नलिखित 22 PCS अधिकारी IAS के रूप में प्रोन्नत हुए हैं:
  • भानु प्रताप यादव: (वर्तमान में सहारनपुर में अपर आयुक्त)
  • दयानंद प्रसाद: (वर्तमान में अपर निदेशक, प्रयागराज)
  • विधान जायसवाल: (वर्तमान में यूपी अधीनस्थ सेवा आयोग में परीक्षा नियंत्रक)
  • विनोद कुमार गौड़: (वर्तमान में उप सचिव, यूपी लोक सेवा आयोग)
  • राजेश कुमार सिंह: (वर्तमान में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव)
  • सचिन कुमार सिंह: (वर्तमान में संयुक्त निदेशक, मंडी परिषद्)
  • बलराम सिंह: (वर्तमान में सिद्धार्थनगर के सीडीओ)
  • विवेक कुमार श्रीवास्तव: (वर्तमान में उपसचिव, यूपी लोकसेवा आयोग)
  • शैलेंद्र सिंह भाटिया: (वर्तमान में नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे अथॉरिटी के विशेष कार्याधिकारी)
  • बसंत अग्रवाल: (वर्तमान में अपर जिलाधिकारी, हाथरस)
  • गुलाब चंद्र: (वर्तमान में अपर जिलाधिकारी, मुरादाबाद)
  • राजेश कुमार: (वर्तमान में अपर जिलाधिकारी, नोएडा)
  • राम सुरेश वर्मा: (वर्तमान में वक्फ न्यायाधिकरण सदस्य)
  • योगेंद्र कुमार: (वर्तमान में मंडी परिषद् उपनिदेशक)
  • रणविजय सिंह: (वर्तमान में अपर जिलाधिकारी, गाजियाबाद)
  • नीलम: (वर्तमान में अपर निदेशक, चिकित्सा शिक्षा निदेशालय)
  • देवी प्रसाद पाल: (वर्तमान में यूपी लोकसेवा आयोग के उपसचिव)
  • वंदिता श्रीवास्तव: (वर्तमान में अपर जिलाधिकारी, वाराणसी)
  • अंजू लता: (वर्तमान में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की सचिव)
  • महेंद्र कुमार सिंह: (वर्तमान में अपर जिलाधिकारी, अयोध्या)
  • जय नाथ यादव: (वर्तमान में संयुक्त निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय)
  • विनय कुमार सिंह: (वर्तमान में अपर जिलाधिकारी, बिजनौर) 
रिपोर्ट – नौमान माजिद 

यह भी पढ़ें : Barabanki: वीरान पड़ा करोड़ों की लागत से बना ‘बस अड्डा’, चौराहे पर रोडवेज बसों के अवैध जमावड़े से लगता है भीषण जाम, सवारियों के लिए ‘मारामारी’ करते हैं बस कंडक्टर

यह भी पढ़ें : Barabanki: अवैध खनन की सूचना पर SDM ने आधी रात को मारा छापा, एक JCB और 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, माफियाओं में हड़कंप

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अधीक्षण अभियंता ने बिजली बिल राहत योजना का किया शुभारंभ, ₹5.85 लाख राजस्व वसूली; 2 बकायेदारों के काटे कनेक्शन

और पढ़ें

error: Content is protected !!