Barabanki: हैदरगढ़ में व्यापार मंडल की अहम बैठक, प्रांतीय अध्यक्ष की मौजूदगी में व्यापारियों की समस्याओं पर हुआ मंथन

 


बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
हैदरगढ़ कस्बे में औसानेश्वर रोड स्थित एक व्यापारिक प्रतिष्ठान पर आज व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल और प्रांतीय महामंत्री सचिन कंछल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, जहाँ व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को सामने रखा।
बैठक में फर्टिलाइजर, जीएसटी, इनकम टैक्स से संबंधित मुद्दों के साथ-साथ नगर की स्थानीय समस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई। प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं के शीघ्र निदान के लिए उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी।
इस बैठक में उद्योग व्यापार प्रतिनिधित्व मंडल के जिला अध्यक्ष शिवकुमार चतुर्वेदी, महामंत्री जितेंद्र सिंगल और संजीव गोयल, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, कृष्ण कुमार शुक्ला, नगर अध्यक्ष पप्पू सिद्दीकी, नगर महामंत्री राम चरण साहू, शैलेंद्र सिंगल, राम प्रकाश वैश्य, गौरी शंकर पांडे, शिवाकांत दीक्षित, रमेश शुक्ला, प्रकाश सिंह, बृजेश त्रिपाठी, विशाल सोनी, आईबी वर्मा, राजकुमार अग्रवाल, रजनीश झुनझुनवाला सहित क्षेत्र के कई व्यापारीगण मौजूद रहे।
व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बैठक के बाद उनकी समस्याओं का जल्द समाधान हो सकेगा।
रिपोर्ट – मुन्ना सिंह 

यह भी पढ़ें : Barabanki: अनफिट स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 2 सीज, 8 के चालान; स्कूलों को सख्त चेतावनी!

यह भी पढ़ें : Barabanki:  सातवीं के छात्र की रहस्यमय मौत, स्कूल गेट पर अचानक हुआ था बेहोश, सदमे में परिवार और सहपाठी 

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: शादी के मंडप में नशे में धुत युवक-युवतियों का तांडव, आरोपी ने खुद को बताया पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप का पुत्र...Video

और पढ़ें

error: Content is protected !!