
बाराबंकी-यूपी।
बाराबंकी ज़िले के विकास खंड मसौली की ग्राम पंचायत सूर्यपुर खप्रैला के मजरे अतरौली के निवासी देवेंद्र रावत ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर की प्रतिष्ठित JEE Advanced 2025 परीक्षा में ऑल इंडिया में 3441वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
अतरौली निवासी जयचंद्र रावत के पुत्र देवेन्द्र, ने अपनी इंटरमीडिएट की पढ़ाई फतेहचंद्र जगदीश राय इंटर कॉलेज सफदरगंज से पूरी की थी। उन्होंने वर्ष 2024 में 12वीं की परीक्षा 87.7% अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। इसके बाद, उन्होंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित JEE Mains परीक्षा में 87.67 परसेंटाइल हासिल किया और एससी (SC) वर्ग की परीक्षा में भी सफलता प्राप्त की, जो उनकी इस बड़ी उपलब्धि की नींव बनी।
JEE Advanced परीक्षा, आईआईटी जैसे देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो छात्रों को बेहतर करियर के अवसर प्रदान करती है। देवेंद्र का लक्ष्य एक सफल इंजीनियर बनना है। उन्होंने अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई और गुरुजनों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से वह यह मुकाम हासिल कर पाए। देवेंद्र की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और वह कई अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं।
रिपोर्ट – नूर मोहम्मद
Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
3,777
















