Barabanki: ई-रिक्शा में सवार होकर घर जा रही महिला से लाखों की टप्पेबाजी, एक आरोपी गिरफ्तार

Barabanki:

बाराबंकी की नगर कोतवाली इलाके में ई रिक्शा पर सवार महिला को निशाना बनाकर टप्पेबाज़ो ने पांच लाख रुपए कीमत के आभूषण और 2500 रुपए की नगदी पर हाथ साफ कर किया। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

ज़िले की नगर कोतवाली इलाके में ई-रिक्शा सवार महिला से लाखो रूपये के गहने और नगदी की टप्पेबाजी का सनसनीखेज मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। महिला के शोर मचाते ही स्थानीय लोगों ने एक टप्पेबाज महिला को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

 

शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रही थी महिला 

जानकारी के मुताबिक जैदपुर थाना क्षेत्र के भिटौरा लखन गांव की रहने वाली रेखा देवी पत्नी नीरज कुमार सोमवार को लखनऊ में एक शादी समारोह में शामिल हो कर अपने घर लौट रही थी। बाराबंकी बस स्टैंड पर उतरने के बाद वो पल्हरी चौराहा जाने के लिए ई-रिक्शा पर सवार हुई। ई-रिक्शा में 2,3 महिलाए पहले से बैठी थी।

रेखा देवी के अनुसार पल्हरी चौराहे पर उतरकर जब उन्होंने ई-रिक्शा चालक को किराया देने के लिए अपना बैग खोला तो उसमें रखा नीले रंग का छोटा पर्स जिसमें 2500 रुपए की नगदी और ज़ेवर का डिब्बा जिसमें करीब पांच लाख रुपए कीमत के आभूषण थे गायब मिले।

Barabanki: ई-रिक्शा में सवार होकर घर जा रही महिला से लाखों की टप्पेबाजी, एक आरोपी गिरफ्तार
फ़ोटो – महिला टप्पेबाज से बरामद गहने
स्थानीय लोगों ने एक टप्पेबाज महिला को दबोचा 

लाखो की चोरी से परेशान महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जमा हुए स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा में बैठी एक महिला को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर यातायात प्रभारी रामयतन यादव भी मौके पर पहुंच गए। तलाशी में पकड़ी गई महिला टप्पेबाज के पास से आभूषण तो बरामद हो गए, लेकिन पर्स में रखी 2500 रुपयों की नकदी नदारद थी। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई महिला की दूसरी साथी उसे लेकर भागने में कामयाब हो गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, शादी समारोह एवं भीड़भाड़ वाले इलाको से चुराते थे लक्जरी गाड़िया
Barabanki: ई-रिक्शा में सवार होकर घर जा रही महिला से लाखों की टप्पेबाजी, एक आरोपी गिरफ्तार
फ़ोटो – पकड़ी गई महिला टप्पेबाज
मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही पुलिस

शुरुआती जांच पड़ताल में पता लगा है कि पकड़ी गई महिला टप्पेबाज व उसकी सहयोगी शादी ब्याह से लौटने वाली महिलाओं को निशाना बनाती थीं। नगर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता रेखा देवी की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर फरार महिला की तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

यह भी पढ़ें..

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!