Barabanki:
बाराबंकी के त्रिलोकपुर में भगवान श्री 1008 नेमिनाथ स्वामी जी का गर्भकल्याणक महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। भव्य शोभायात्रा, पूजन-अभिषेक और विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
जिले के त्रिलोकपुर कस्बे में सोमवार को भगवान श्री 1008 नेमिनाथ स्वामी जी का गर्भकल्याणक महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
धार्मिक आस्था के बीच संपन्न हुआ महोत्सव
कार्तिक सुदी छठ के पावन अवसर पर आयोजित इस महोत्सव की शुरुआत सुबह भगवान श्री 1008 नेमिनाथ स्वामी जी के विधिवत अभिषेक और पूजन से हुई। इसके बाद जैन मंदिर त्रिलोकपुर में विराजमान मुनि श्री 108 सोमदत्त सागर जी महाराज के चातुर्मास समापन समारोह के साथ-साथ पीछी परिवर्तन, कमंडल भेंट और शास्त्र भेंट जैसे पारंपरिक धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत तथा विधान परिषद सदस्य (MLC) अंगद सिंह ने शिरकत की और भगवान की भव्य शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
भगवान श्री नेमिनाथ स्वामी की प्रतिमा को सुंदरता से सजे रथ पर विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भारी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु, महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए।
लखनऊ, दरियाबाद, टिकैतनगर, बाराबंकी, फतेहपुर, बेलहरा और महमूदाबाद सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए भक्तगण नाचते, गाते और “भगवान नेमिनाथ स्वामी की जय”, “जैन धर्म की जय” के जयघोष लगाते हुए चल रहे थे।
रथयात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारी, फूल वर्षा की और प्रसाद वितरण किया। जुलूस में घोड़ा गाड़ी, बग्घी, और झंडियों के साथ बच्चे आकर्षण का केंद्र बने रहे।
भंडारे के साथ हुआ समापन
शोभायात्रा छोटे मंदिर से प्रारंभ होकर बड़े मंदिर तक पहुंची, जहां समापन पर भगवान का पुनः अभिषेक और पूजन किया गया।
अंत में जैन समाज की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में शामिल रहे प्रमुख लोग
कार्यक्रम में मुख्य रूप से के. सी. जैन (एडवोकेट एवं भाजपा प्रवक्ता), श्रीचंद जैन, कल्याणचंद जैन, राजू जैन, सुनील जैन, विजय जैन, शांति जैन, मुकेश जैन सहित जैन समाज के अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
पूरे आयोजन की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा।
रिपोर्ट – नीरज निगम
यह भी पढ़ें..
-
Barabanki: करोड़ो की सरकारी ज़मीन पर हीरो एजेंसी की अवैध बिल्डिंग — हाईकोर्ट और योगी सरकार के आदेशों की खुली अवहेलना; सवालों के घेरे में अधिकारियों की भूमिका
-
Barabanki: गलती यादव पक्ष की — पुलिस ने मुस्लिम पक्ष पर दर्ज कर दी FIR, दरोगा ने खोल दी पुलिसिया पक्षपात की पोल; वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
-
Barabanki: रात के अंधेरे में “इश्क़िया कांड” — प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे, पिटाई के बाद बोला – “मैं चोर नहीं, मोहब्बत से मिलने आया था”
-
Barabanki: नीरज जैन आत्महत्या कांड के अभियुक्त की अग्रिम जमानत अर्जी कोर्ट ने की खारिज, मुख्य अभियुक्त उमाकांत उपाध्याय की बेल पर 27 अक्टूबर को होगी सुनवाई
Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
















