Barabanki: सुबेहा में रहस्यमय बुखार का प्रकोप, एक की मौत, दर्जनों चपेट में — स्वास्थ्य विभाग ने 71 संदिग्ध मरीजों के लिए सैंपल

Barabanki:

बाराबंकी के सुबेहा नगर पंचायत में बुखार का प्रकोप फैल गया है। हवेली वार्ड निवासी की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर सर्वे किया, 175 मरीजों की जांच और 71 संदिग्धों के सैंपल लिए गए।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

ज़िले की नगर पंचायत सुबेहा में पिछले कुछ दिनों से रहस्यमय बुखार का प्रकोप तेजी से फैल रहा है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। सोमवार को हवेली वार्ड निवासी बदरुद्दीन की बुखार से मौत के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है।

 

बुखार से हुई मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संभाली कमान

घटना की जानकारी मिलते ही चिकित्सा प्रभारी डॉ. जयशंकर पांडेय ने मामले को गंभीरता से लिया और वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम व बचाव के लिए विशेष टीम गठित की। टीम को निर्देश दिया गया कि वह घर-घर जाकर मरीजों की पहचान करे, सर्वे करे और आवश्यक इलाज उपलब्ध कराए।

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की गठित टीम ने हवेली वार्ड और किला दरवाजा वार्ड में डोर-टू-डोर सर्वे अभियान चलाया। इस दौरान किला दरवाजा वार्ड निवासी सभासद रिजवान खान के आवास पर एक हेल्थ कैंप भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

 

175 मरीजों की जांच, 71 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 175 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित कीं। इसके साथ ही 71 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, ताकि मलेरिया, डेंगू या अन्य वेक्टर जनित बीमारियों की पुष्टि की जा सके।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पुलिस थानों में बगैर ख़र्चा-पानी नहीं हो रही पीड़ितों की सुनवाई, पीड़ित न्याय के लिए भटकने को मजबूर

कैंप में डॉ. गौरव सिंह, एलटी गजेन्द्र यादव, स्वीपर सुरेश सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान सभासद प्रतिनिधि रिजवान खान ने स्वास्थ्य टीम को सहयोग प्रदान किया और नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई एवं फॉगिंग कराने की मांग भी की।

 

स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सतर्कता

स्वास्थ्य विभाग ने बुखार के बढ़ते मामलों को देखते हुए नगर क्षेत्र में एंटी-लार्वा छिड़काव, फॉगिंग और जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सा प्रभारी डॉ. जयशंकर पांडेय ने कहा कि “टीमें लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रही हैं। किसी भी व्यक्ति को बुखार या कमजोरी महसूस हो तो तुरंत नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।”


 

रिपोर्ट – मंसूफ़ अहमद 

यह भी पढ़ें..

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, शादी समारोह एवं भीड़भाड़ वाले इलाको से चुराते थे लक्जरी गाड़िया

और पढ़ें

error: Content is protected !!