Barabanki:  खड़े ट्रक में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर और टायर फटने से मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Barabanki:  खड़े ट्रक में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर और टायर फटने से मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Barabanki:

बाराबंकी के सफदरगंज में खड़े ट्रक में अचानक लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर फटने से मची अफरातफरी। दमकल की दो गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। जानिए पूरी घटना।

Barabanki

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश)।

ज़िले के सफदरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की भोर एक भीषण आगजनी की घटना ने लोगों में हड़कंप मचा दिया। जानकारी के मुताबिक, सफदरगंज-बांसा रोड पर कई दिनों से खड़ा एक ट्रक अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आ गया। आग लगने के बाद ट्रक में रखे गैस सिलेंडर और टायरों के धमाके से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। इस दौरान करीब एक घंटे से अधिक समय तक सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।

 

बीएसएनएल की परियोजना में लगा था ट्रक

बताया जा रहा है कि वर्तमान समय में भारतीय दूरसंचार विभाग (BSNL) द्वारा पूरे देश में ग्राम पंचायतों को हाई-स्पीड इंटरनेट से जोड़ने के लिए भूमिगत फाइबर लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इसी प्रोजेक्ट में दूसरे प्रांतों से आए मजदूरों का ट्रक कई दिनों से सफदरगंज-बांसा रोड पर खड़ा था।

दीपावली पर्व से पहले मजदूर अपने घर चले गए थे और सफदरगंज ईदगाह के पास ट्रक में अपना सामान और गैस सिलेंडर रखकर गए थे। सोमवार की सुबह करीब 5 बजे अचानक ट्रक में आग लग गई, जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर गई।

 

यह भी पढ़ें  Barabanki: बिहार के जंगलराज की भेंट चढ़ी बाराबंकी की बेटी, बदमाशों ने बीच सड़क कनपटी पर गोली मारकर की हत्या
सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने दी सूचना

ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। इसी बीच ट्रक में रखे गैस सिलेंडर में तेज धमाका हुआ जिससे आसपास के लोग भयभीत हो गए। धमाकों की आवाज़ इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों तक सुनाई दी।

Barabanki:  खड़े ट्रक में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर और टायर फटने से मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रक में रखा बीएसएनएल का सारा नेटवर्किंग उपकरण, तार, और मजदूरों का निजी सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।

 

एक घंटे तक बंद रहा बांसा-सफदरगंज मार्ग

आग लगने और सिलेंडर फटने के कारण बांसा-सफदरगंज मार्ग पर करीब एक घंटे से अधिक समय तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने किसी तरह सड़क से वाहनों को हटाया, जिसके बाद मार्ग को फिर से खोला गया।

स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन माना जा रहा है कि ट्रक में रखे गैस सिलेंडर से रिसाव या शॉर्ट सर्किट के चलते यह हादसा हुआ होगा।


रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

यह भी पढ़ें..

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पुलिस थानों में बगैर ख़र्चा-पानी नहीं हो रही पीड़ितों की सुनवाई, पीड़ित न्याय के लिए भटकने को मजबूर

और पढ़ें

error: Content is protected !!