Barabanki:
बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में कल्याणी नदी पुल के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। बारिश के कारण मोटरसाइकिल फिसलकर पेड़ से टकरा गई। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कल्याणी नदी पुल के पास उस वक्त हुआ जब एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी थी, जिससे बाइक का नियंत्रण बिगड़ गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मसौली थाना क्षेत्र के जलुहामऊ गांव निवासी शिवनाथ (28) अपने साथी सुमित कुमार (25) के साथ बाराबंकी से वापस लौट रहे थे। तभी उनकी सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल (UP 32 CY 0616) कल्याणी नदी के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पीआरबी 112 को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने तुरंत घायलों को एंबुलेंस 108 की मदद से सीएचसी बड़ागांव अस्पताल भिजवाया।
पीआरबी 7181 के कर्मियों ने बताया कि हल्की बारिश की वजह से सड़क फिसलन भरी थी, जिससे बाइक फिसल गई और हादसा हो गया। इस हादसे में सुमित कुमार को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि शिवनाथ को हल्की चोटें बताई जा रही हैं। दोनों का उपचार जारी है।
रिपोर्ट – मंसूफ अहमद
यह भी पढ़ें..
-
Barabanki: गलती यादव पक्ष की — पुलिस ने मुस्लिम पक्ष पर दर्ज कर दी FIR, दरोगा ने खोल दी पुलिसिया पक्षपात की पोल; वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
-
Barabanki: करोड़ो की सरकारी ज़मीन पर हीरो एजेंसी की अवैध बिल्डिंग — हाईकोर्ट और योगी सरकार के आदेशों की खुली अवहेलना; सवालों के घेरे में अधिकारियों की भूमिका
-
Barabanki: पेट्रोल पंप निर्माण को लेकर जमीन मालिक और BPCL ठेकेदार में विवाद, गुस्से में भूमि मालिक ने खुद पर डाला पेट्रोल, प्रशासन पर पक्षपात का आरोप
-
Barabanki: जिला अस्पताल के डॉक्टर का गज़ब कारनामा, ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छोड़ दी पट्टी – मौत के मुंह में जाने से बाल-बाल बची महिला
Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
















