Barabanki: सेवानिवृत्त होमगार्ड कर रहा प्लॉट पर अवैध कब्जा, पुलिस बनी मददगार, शिकायत के बावजूद नहीं रुकवा रही निर्माण कार्य

Barabanki:

बाराबंकी जिले के कोठी थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड होमगार्ड द्वारा दबंगई के बल पर प्लॉट पर कब्जा करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिकायत के बावजूद पुलिस निर्माण कार्य नहीं रुकवा रही जिसके चलते पीड़ित प्लॉट मालिक दर दर भटकने को मजबूर है।

Barabanki

 

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

जिले के कोठी थाना क्षेत्र में रिटायर्ड होमगार्ड द्वारा दबंगई के बल पर अवैध निर्माण कर प्लॉट कब्जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी से साठगांठ के चलते पीड़ित प्लॉट मालिक की लिखित शिकायत के बावजूद कोठी थाने की पुलिस दो दिनों से चल रहे अवैध निर्माण को रुकवाने में कोई रुचि नहीं ले रही है, जिसके चलते पीड़ित प्लॉट मालिक दर दर भटकने को मजबूर है।

 

क्या है पूरा मामला?

सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम देवियापुर निवासी सुभाष चंद्र यादव के मुताबिक कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी के बगल उनकी माता सोनावती का एक प्लॉट स्थित है। जिसके एक तरफ जोगिंदर का प्लॉट व दुकाने और दूसरी तरफ सेवानिवृत्त होमगार्ड हनुमान का प्लॉट स्थित है।

Barabanki: सेवानिवृत्त होमगार्ड कर रहा प्लॉट पर अवैध कब्जा, पुलिस बनी मददगार, शिकायत के बावजूद नहीं रुकवा रही निर्माण कार्य

सुभाष का आरोप है कि सेवानिवृत्त होमगार्ड हनुमान अपनी दबंगई के बल पर उनकी माता के प्लॉट के कुछ हिस्से पर अवैध निर्माण कर कब्ज़ा करने का प्रयास कर रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर जब उन्होंने हनुमान से हल्का लेखपाल द्वारा प्लॉट की पैमाईश तक निर्माण कार्य रुकवाने का अनुरोध किया तो वो गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया।

 

शिकायत के बावजूद अवैध निर्माण नहीं रुकवा रही पुलिस

सुभाष ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को ही कोठी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अपने प्लॉट पर हो रहे अवैध कब्जे को रुकवाने की गुहार लगाई लेकिन विपक्षी हनुमान की पूर्व में कोठी थाने में ही तैनाती के चलते पुलिस दो दिन बीतने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं रुकवा रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: एसडीओ के नेतृत्व में कैंप का आयोजन, 25 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण; ₹1.5 लाख राजस्व की हुई वसूली

पुलिस के इस रवैए से विपक्षी के हौसले बुलंद है और वो हल्का लेखपाल द्वारा पैमाईश तक निर्माण कार्य रोकने के आदेश को भी नहीं मान रहा है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

यह भी पढ़ें..

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!