Barabanki: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अंडरपास पर भीषण हादसा, टोयोटा कार ने गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर; लगा लंबा जाम

 


बाराबंकी, यूपी।
बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिवेदीगंज में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के अंडरपास पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहाँ तेज रफ्तार टोयोटा कार (नंबर UP 32 PQ 8377) ने गेहूं की बोरियों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली गेहूं कांटा करवाने के लिए जा रही थी। इस दुर्घटना के कारण NH 731 पर भीषण जाम लग गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सूचना मिलते ही लोनी कटरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस टीम ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हटवाकर यातायात को बहाल करने का काम शुरू किया। लोनी कटरा थाना प्रभारी के मुताबिक इस हादसे में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ, हालांकि वाहनों को काफी क्षति पहुँची है।
रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

यह भी पढ़ें : Barabanki: ‘भ्रष्टाचार’ के आरोपों से घिरे ADM अरुण कुमार सिंह, रामनगर PG कॉलेज भर्ती में बड़ा ‘खेल’, लोकायुक्त में शिकायत

यह भी पढ़ें : Barabanki: स्वाद के शौकीनों के लिए ‘चंपारण हाउस’ का शानदार आगाज़, अब बाराबंकी में मिलेगा बिहारी हांडी मटन-चिकन का ज़ायका!

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: समाधान दिवस बना तमाशा - गायब हो गया शिकायती पत्र, रसीद लेकर भटक रहा फरियादी; डीएम और सीएम से लगाई गुहार

और पढ़ें

error: Content is protected !!