Barabanki: घनी आबादी के बीच बारूद का पहाड़, एक चिंगारी मचा सकती थी क़यामत, पुलिस के छापे में 90 लाख रुपए का विस्फोटक बरामद 

Barabanki:

बाराबंकी शहर के पल्हरी चौराहे पर घनी आबादी के बीच अवैध पटाखा गोदाम पकड़ा गया। सीओ सिटी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में 16 पिकअप विस्फोटक बरामद हुआ है जिसकी अनुमानित कीमत 80 से 90 लाख रुपए बताई जा रही है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

ज़िले की नगर कोतवाली इलाके में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां पल्हरी चौराहे जैदपुर रोड पर घनी आबादी के बीच स्थित विनोद एजेंसीज से करीब 80 से 90 लाख रुपए कीमत की विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। गोपनीय सूचना पर सीओ सिटी संगम कुमार के नेतृत्व में रविवार देर रात पुलिस टीम ताला तुड़वाकर गोदाम में दाख़िल हुई तो अंदर का नज़ारा देख पुलिस वालों के भी होश उड़ गए।

 

एक चिंगारी मचा सकती थी क़यामत 

विनोद जायसवाल की यह मार्केट किसी ‘बारूद महल’ से कम नहीं थी। हर दुकान गोले, बम, पटाखों और विस्फोटक सामग्री भरी हुई थी मानो गोदाम नहीं, दीपावली का ‘वेयरहाउस’ चल रहा हो। तहखाने में भी बारूद की भरमार देखकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली कि ये सब समय पर पकड़ लिया गया, वरना जरा सी चिंगारी भी घनी आबादी में कयामत मचा सकती थी। इस सूचना से शहर वासियों का दिल भी दहल गया।

किसके संरक्षण में चल रहा था मौत का गोरखधंधा?

दिलचस्प यह कि विनोद जायसवाल के पास जो लाइसेंस था वो आबादी से बाहर के लिए था और वो भी 2022 में ही एक्सपायर हो चुका था। तीन साल से उसी एक्सपायर लाइसेंस पर घनी आबादी के बीच विस्फोटक का कारोबार किसके संरक्षण में चल रहा था, यह भी जांच का अहम बिंदु है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: समाधान दिवस बना तमाशा - गायब हो गया शिकायती पत्र, रसीद लेकर भटक रहा फरियादी; डीएम और सीएम से लगाई गुहार

टिकैतनगर विस्फोट के बाद हरकत में आया पुलिस प्रशासन

टिकैतनगर में हाल ही में हुए विस्फोट, जिसमें दो लोगों की मौत और पांच घायल हुए थे, उसके बाद एसपी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर जिले में विस्फोटकों के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई में अबतक 16 पिकअप में भरकर आतिशबाजी बाहर निकाली जा चुकी है। प्रशासन ने बिल्डिंग को सील कर दिया है।

Barabanki: घनी आबादी के बीच अवैध पटाखा गोदाम पर पुलिस का छापा, 90 लाख रुपए का विस्फोटक बरामद, एक चिंगारी मचा सकती थी तबाही 

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इतना बारूद का जखीरा आखिर आया कहाँ से और जाता कहाँ था। फिलहाल, शहर में चर्चा यही है कि व्यवसाय के नाम पर जायसवाल जी ने खुद को और आसपास रहने वालों को उड़ाने की तैयारी कर रखी थी।


रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

यह भी पढ़ें..

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: घर से दोस्तों के साथ निकले युवक की संदिग्ध मौत, इंदिरा डैम के पास मिला शव, गुप्तांग कटा - शरीर पर भी गहरे घाव मौजूद, आक्रोशित परिजनों ने जमकर किया हंगामा

और पढ़ें

error: Content is protected !!