
बाराबंकी, यूपी।
बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने जनहित और प्रशासकीय समायोजन के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। गुरुवार देर रात चली इस ‘तबादला एक्सप्रेस’ में कई थाना प्रभारियों पर गाज गिरी, और उन्हें पुलिस लाइंस का रास्ता दिखाया गया है। वहीं, पुलिस लाइंस में प्रतीक्षा कर रहे निरीक्षकों और उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए थानों और चौकियों का प्रभार दिया गया है।
पुलिस लाइंस भेजे गए थाना प्रभारी:
-
हैदरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक रहे अजय प्रकाश त्रिपाठी
-
लोनी कटरा थानाध्यक्ष उप निरीक्षक दोमित्र सेन रावत।
-
हैदरगढ़ कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह।
इन थाना प्रभारियो को मिली नई जिम्मेदारियां:
-
सफदरगंज थाना प्रभारी रहे निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह को शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है।
-
सतरिख थाने में लंबे समय से जमे अमर कुमार चौरसिया को हटाकर सफदरगंज थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
-
प्रभारी निरीक्षक थाना फतेहपुर की जिम्मेदारी संभाल रहे धीरेन्द्र कुमार सिंह को सतरिख थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।
-
जहाँगीराबाद थाने के प्रभारी रहे अभय कुमार मौर्य को लोनी कटरा थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।
-
शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी रहे संजीत कुमार सोनकर को फतेहपुर कोतवाली की कमान सौंपी गई है।
-
न्यायालय सुरक्षा प्रभारी रहे अभिमन्यु मल्ल को हैदरगढ़ कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है।
-
अपराध शाखा में तैनात रहे उप निरीक्षक दुर्गा प्रसाद शुक्ला को जहाँगीराबाद थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
न्यायालय सुरक्षा में फेरबदल:
-
पुलिस लाइंस में रहे निरीक्षक अमित प्रताप सिंह को न्यायालय सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है।
-
पुलिस लाइंस में ही रहे उप निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी को भी न्यायालय सुरक्षा में तैनात किया गया है।
इन चौकी इंचार्जों के कार्यक्षेत्र में बदलाव:
तबादलों के क्रम में कई चौकी इंचार्जों के भी कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया गया है:
-
फतेहपुर कोतवाली की कस्बा चौकी इंचार्ज रहे संजय कुमार गुप्ता को सफदरगंज थाने की सैदनपुर चौकी का इंचार्ज बनाया गया है।
-
दरियाबाद थाने की कस्बा चौकी प्रभारी रहे उप निरीक्षक हरि प्रसाद उपाध्याय को फतेहपुर कस्बा चौकी का इंचार्ज बनाया गया है।
-
उप निरीक्षक बृजभान सिंह चंदेल को घुंघटेर थाने की सैंदर चौकी से चौकी प्रभारी हथौंदा, कोतवाली रामसनेही घाट।
-
उप निरीक्षक बिशुन कुमार शर्मा को राम सनेही घाट की हथौंदा चौकी से घुंघटेर थाने की सैंदर चौकी।
-
उप निरीक्षक कालिका प्रसाद को बड्डूपुर थाने की भगौली चौकी से प्रभारी लॉकअप न्यायालय/अभियोजन कार्यालय।
-
उप निरीक्षक विनय कुमार को मसौली थाने की त्रिलोकपुर चौकी से बड्डूपुर थाने की भगौली चौकी।
-
उप निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता को पुलिस लाइंस से मसौली थाने की त्रिलोकपुर चौकी।
-
उप निरीक्षक गौरव अवस्थी को एसएसआई रामसनेही घाट से कस्बा चौकी दरियाबाद।
-
उप निरीक्षक राजकुमार पटेल को पुलिस लाइंस से एसएसआई रामसनेही घाट।
-
महिला उप निरीक्षक चंदा यादव को मंडी चौकी नगर कोतवाली से थाना देवा।
-
उप निरीक्षक रणजीत सिंह को पुलिस लाइंस से नगर कोतवाली।
-
उप निरीक्षक शशांक पांडेय को नगर कोतवाली से मंडी चौकी भेजा गया है।
रिपोर्ट – मंसूफ अहमद
यह भी पढ़ें : Lucknow: प्रेम कहानी का दुखद अंत! प्रेमी की हत्या से आहत प्रेमिका ने दी जान; तीन दिन पहले हुई थी संजय की निर्मम हत्या
Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
1,511
















