Barabanki News:  लक्ज़री कार सवार तस्कर को गिरफ्तार कर सफदरगंज पुलिस ने 18 किलो मादक प्रदार्थ किया बरामद

 

मसौली-बाराबंकी।
एसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर मादक प्रदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सफदरगंज पुलिस टीम ने फोर्ड कार सवार एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 18 किलोग्राम पोस्ता छिलका बरामद किया है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़े : Barabanki News: ट्रांसफार्मर में हुआ ब्लास्ट और आग का गोला बनी नीचे खड़ी मोटरसाइकिले, दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू.. देखे वीडियो

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकल इंटेलीजेंस के आधार पर सफदरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह की अगुवाई मे पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र की रामदीनपुरवा नहर पुलिया के निकट संदिग्ध रूप से खड़ी एक फोर्ड गाडी नंबर UP 32 DH 3847 को कब्जे मे लेकर जामातलाशी ली तो कार में छिपा कर रखा गया 18 किलोग्राम पोस्ता छिलका बरामद हुआ। पुलिस ने कार चालक पलहरी निवासी मो0 सलमान पुत्र सलीम उर्फ़ सल्लू को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल रवाना कर दिया है।

यह भी पढ़े : Barabanki News: डीएम एसपी ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश

रिपोर्ट – नूर मोहम्मद
विज्ञापन

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: बिहार के जंगलराज की भेंट चढ़ी बाराबंकी की बेटी, बदमाशों ने बीच सड़क कनपटी पर गोली मारकर की हत्या

और पढ़ें

error: Content is protected !!