Barabanki News: पीली ईट और बालू के मसाले से हो रहा था नाले का निर्माण, भ्रष्टाचार देख दंग रह गए नगर पंचायत अध्यक्ष

 

रामनगर-बाराबंकी।
जिला नगरीय विकास अभिकरण द्वारा बनवाए जा रहे नाले का स्थलीय निरीक्षण कर नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक भी दंग रह गए। निर्माण कार्य में अनियमितता पाए जाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष का पारा चढ़ गया। ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए उन्होंने संबंधित उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। 

यह भी पढ़े : Barabanki News: मुख्तार अंसारी की मौत को रहस्यमयी बता कर वकील ने FIR के लिए कोर्ट में दी अर्ज़ी, 04 अप्रैल को आएगा फैसला

नगर पंचायत रामनगर के मोहल्ला कादिराबाद में केसरीपुर मोड से महादेवा जाने वाले मुख्य मार्ग पर जल निकासी के लिए जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा नाले का निर्माण कराया जा रहा है। शुक्रवार को स्थानीय लोगो की शिकायत पर जब नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक  कार्य का स्थलीय निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे तो मानकों को दरकिनार कर कराए जा रहे निर्माण कार्य को देख दंग रह गए। फर्श में बिना गिट्टी की कुटाई किए ही ऊपर से घटिया पीली ईंट का प्रयोग किया जा रहा था। मसाले में सीमेंट डालने के बजाय बालू डाली जा रही थी।
विज्ञापन
मानक के विपरीत हो रहे नाले के निर्माण पर कार्य पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए उन्होंने कार्यवाही के लिए उचाधिकारियों को पत्र लिखे जाने के निर्देश दिए। साथ मौके से पीली ईट व घटिया सामग्री हटवाये जाने के भी निर्देश दिए। इस संबंध में कार्य करवा रहे सुरेंद्र वर्मा ने दूरभाष पर बताया की करीब 7 साल पहले 20 लाख में नाले का टेंडर हुआ था। उस समय 100 मीटर नाला बन गया था। शेष बचा 100 मीटर नाला अब बनवाया जा रहा है। 07 वर्ष बीतने के बाद अब निर्माण सामग्री का भाव काफी बढ़ गया है।

यह भी पढ़े : Barabanki News: लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी तादाद में निर्मित व अर्धनिर्मित असलहे बरामद

यह भी पढ़ें  Barabanki: विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारियों का धरना, मुख्यमंत्री को भेजा 10 सूत्रीय मांगपत्र
रिपोर्ट – निरंकार त्रिवेदी
विज्ञापन

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!