Barabanki News: दरोगा पर नाबालिग को पीटने का आरोप, परिजनों ने एसपी से करी शिकायत

 

बाराबंकी।
असंद्रा थाना क्षेत्र के पूरे ठाकुर पांडेय मजरे रामपुर गांव के एक व्यक्ति ने थाने में तैनात दरोगा पर विपक्षियों से लेनदेन के चलते उसके 12 साल के नाबालिग पुत्र को भद्दी भद्दी गालियां देने और पिटाई करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह से मामले की लिखित शिकायत कर आरोपी दरोगा के ख़िलाफ़ विधिक कार्रवाई की मांग की है।   

यह भी पढ़े : Barabanki News: एसपी के आदेश पर महिला से छेड़छाड़ के आरोपी पर FIR दर्ज, सीओ को सौपी गयी जांच

पूरे ठाकुर पांडेय मजरे रामपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र रामकुमार ने बताया कि कटहल के पेड़ों को लेकर उसका गांव के ही गयाप्रसाद आदि से विवाद चल रहा है। बीते शनिवार को थाना असंद्रा में आयोजित समाधान दिवस में उसने प्रार्थना पत्र दिया था।जिस पर पुलिस ने गांव पहुंचकर कटहल के फल तोड़वाकर शिकायत का निस्तारण करा दिया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी गैरमौजूदगी में बीते गुरुवार को असंद्रा थाने में तैनात दरोगा अवधेश सिंह गांव आए और कटहल तोड़ने के लिए फटकारने लगे। घर पर मौजूद वीरेंद्र के 12 वर्षीय पुत्र आशुतोष ने जब अपने चाचा को फोन कर दरोगा जी के आने और फटकारने की सूचना दी। तो इसी से झल्लाए दरोगा ने नाबालिग से फोन लेकर उसे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए कई तमाचे जड़ दिए। पीड़ित का आरोप है कि दरोगा द्वारा विपक्षियों से लेनदेन के चलते उसे प्रताड़ित किया जा रहा है।
रिपोर्ट – सूरज सिंह

यह भी पढ़े : Barabanki News: ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुए हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: एसडीओ के नेतृत्व में कैंप का आयोजन, 25 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण; ₹1.5 लाख राजस्व की हुई वसूली

और पढ़ें

error: Content is protected !!