हैदरगढ़-बाराबंकी।
सुबेहा थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय युवक की रहस्यमयी मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक खाद की दुकान पर खाद लेने आया था। इसी दौरान कुर्सी पर बैठे बैठे ही अचानक उसकी मौत ही गयी। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनो ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और लिखापढ़ी के बाद शव लेकर घर चले गए।
यह भी पढ़े : Barabanki News: युवक समेत भरभरा कर गिरी डूडा कालोनी की बालकनी, गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया युवक
जानकारी के मुताबिक सुबेहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सतेहटा मजरे पलिया गांव निवासी मातादीन (50) पुत्र रामचरन शुक्रवार की शाम चार बजे विक्की मोटरसाइकिल से सुबेहा कस्बे के जवाहर वार्ड स्थित अस्पताली सेठ की दुकान पर खाद लेने आया था। दुकान पर पड़ी कुर्सी पर बैठे बैठे ही अचानक मातादीन कुर्सी से लुढ़क कर ज़मीन पर गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की तो पता लगा कि उसकी मौत हो चुकी है।
अचानक हुई इस रहस्यमय मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसी दौरान घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतक के परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नही हुए और ज़रूरी लिखापढ़ी के बाद मातादीन के शव को लेकर घर चले गए। वही घटना को लेकर लोगतरह तरह की चर्चाएं कर रहे है। कुछ लोग इसे कोरोना वैक्सीन के चलते होने वाली मौतों से भी जोड़कर देख रहे है।
रिपोर्ट – मोहम्मद इदरीस
Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
903
















