Barabanki:
बाराबंकी के त्रिवेदीगंज इलाके में नहरों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सिंचाई एवं जलशक्ति राज्यमंत्री ने कई जगह खामियां मिलने पर सम्बन्धित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
प्रदेश के सिंचाई एवं जलशक्ति मंत्री राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को त्रिवेदीगंज क्षेत्र की कई नहरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगहों पर खामियां मिलने पर उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री श्री सिंह ने जौरास और भिलवल माइनर नहरों का विशेष रूप से जायज़ा लिया।
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि नहरों में टेल तक पानी पहुंचाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने भिलवल और जौरास माइनर नहरों की स्थिति का जायजा लेने के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की। जिसमें उन्होंने पानी के प्रवाह को सुचारु बनाने के लिए नहर पटरी पर जमी मिट्टी को तुरंत हटाने, किसानो को समय पर पानी उपलब्ध कराने, नहरों की सिल्ट सफाई सुनिश्चित करने और किसानों की समस्याओं का तत्काल प्रभाव से समाधान करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद मंत्री स्वतंत्र देव सिंह हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत के ग्राम मीरापुर, कोठी स्थित आवास के लिए रवाना हो गए। आपको बताते चले कि कुछ दिन पहले एक सड़क दुर्घटना में विधायक के भाई का निधन हो गया था। इसी सिलसिले में मंत्री ने उनसे मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनील सिंह, मंडल अध्यक्ष सचिन वर्मा, मोहित वर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
रिपोर्ट – मंसूफ अहमद
यह भी पढ़ें..
-
UP News: प्रेमी ने पत्नी के सामने ही धारदार हथियार से पति को काट डाला, अवैध संबंधों में बन रहा था रोड़ा
-
Barabanki: रेलवे ट्रैक पर ट्रेलर गिरने का मामला — RPF थाने में ट्रेलर चालक के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज, 24 घंटे बाद भी नहीं हो सकी क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत
-
Barabanki: सेवानिवृत्त होमगार्ड कर रहा प्लॉट पर अवैध कब्जा, पुलिस बनी मददगार, शिकायत के बावजूद नहीं रुकवा रही निर्माण कार्य
-
Barabanki: गुप्ता कचौड़ी कार्नर की सब्ज़ी में निकली मरी छिपकली, खाने से बिगड़ी युवती की हालत, दुकान मालिक को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस
Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
















