Barabanki:
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर कस्बे में उधार सामान को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। दिव्यांग क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित तीन लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
ज़िले के मसौली थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर कस्बे में बुधवार की देर शाम उधार में सामान लेने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चल गए। इस घटना में एक दिव्यांग क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची त्रिलोकपुर चौकी पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में भर्ती कराया, जहां से एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विवाद की पूरी कहानी
जानकारी के मुताबिक, त्रिलोकपुर निवासी सचिन यादव पुत्र रमाकांत यादव की कस्बे में शराब ठेके के पास लकड़ी की गुमटी में पानी, गिलास और नमकीन आदि की दुकान है। बुधवार की देर शाम दीपराज और रत्नेश पुत्रगण शिवलाल उसकी दुकान पर पहुंचे और उधार में सामान मांगने लगे।
दुकानदार सचिन यादव ने उधार देने से इंकार किया तो दोनों भाइयों ने गाली-गलौज करते हुए वहां से चले गए। कुछ देर बाद वे अपने साथियों के साथ लौटे और लाठी-डंडों से सचिन यादव पर हमला कर दिया। आरोप है कि उन्होंने दुकान में रखे सामान और नगदी को भी उठा लिया।
दूसरे पक्ष का आरोप
वहीं दूसरे पक्ष के दिव्यांग क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक यादव पुत्र शिवलाल का कहना है कि सचिन यादव ने पुरानी रंजिश को लेकर हमला किया। उनका आरोप है कि सचिन अपने साथियों सुनील चौहान, राजकुमार, मनोज, मंटू, लवकुश, धीरज और मनीष के साथ घात लगाकर बैठा था। जैसे ही उनके भाई दीपराज और रत्नेश खेत से लौटे, तो उन पर हमला कर दिया गया।
दीपराज और रत्नेश किसी तरह भागकर केशवराम के घर में छिप गए, लेकिन हमलावरों ने घर में घुसकर भी मारपीट की। इस दौरान अजय यादव और दिव्यांग बीडीसी दीपक यादव को भी चोटें आईं।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
मारपीट की सूचना पर त्रिलोकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी बड़ागांव भेजा। सचिन यादव को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों में दहशत
घटना के बाद कस्बे में तनाव का माहौल है। पुलिस ने दोनों पक्षों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें, जबकि ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
रिपोर्ट – मंसूफ़ अहमद
यह भी पढ़ें..
-
Barabanki: नीरज जैन आत्महत्या कांड के अभियुक्त की अग्रिम जमानत अर्जी कोर्ट ने की खारिज, मुख्य अभियुक्त उमाकांत उपाध्याय की बेल पर 27 अक्टूबर को होगी सुनवाई
-
Barabanki: कथित नर्स के अवैध अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत — परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जमकर किया हंगामा
-
Barabanki: 5 साल से नाबालिग को डरा धमकाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म करने वाला जिला अस्पताल का कर्मचारी गिरफ्तार, POCSO समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज
-
Barabanki: गुंडागर्दी से नाराज़ स्थानीय लोगों ने सपा नेता और गुर्गों की जमकर की धुनाई, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
















