Barabanki: नशेड़ी ड्राइवर, मनमाना संचालन – इंटर कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही से खतरे में छात्रों की जिंदगी

Barabanki:

बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र के केसरीपुर मोड पर श्री कृष्ण गुलाब देई इंटर कॉलेज का स्कूल वाहन पेड़ से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया लेकिन गनीमत यह रहा कि अंदर बैठे बच्चे बाल-बाल बच गए।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

जिले के मसौली थाना क्षेत्र के बेरिया गांव में स्थित श्री कृष्ण गुलाब देई इंटर कॉलेज की स्कूल वैन बुधवार सुबह थाना मसौली इलाके के केसरीपुर मोड़ पर लगे शीशम के पेड़ से खतरनाक तरीके से टकरा गई, जिससे ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन की हालत देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं कि हादसा कितना बड़ा था और किसी चमत्कार के चलते ही उसमें बैठे बच्चों की जान बच गई।

स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप

अभिभावकों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद स्कूल प्रबंधन बेहद सस्ते, शराब के नशे में रहने वाले ड्राइवरों को स्कूल वाहन चलाने देता है, जिससे रोजाना मासूमों की जिंदगी दांव पर लगी रहती है। हादसे की खबर फैलते ही पूरे इलाके में खौफ और दहशत का माहौल बन गया। अभिभावकों ने बताया कि सुबह अपने बच्चों को स्कूल भेजते समय हर रोज एक डर साथ चलता है, ना जाने कब कौन-सी लापरवाही उनके बच्चों पर भारी पड़ जाए।

स्कूल प्रबंधन का विवादों से पुराना नाता

स्कूल का मनमाना संचालन किसी से छिपा नहीं। कभी छात्रों पर पिस्टल लहराने, कभी डंडों से दौड़ाकर गालियां देने, तो कभी स्कूल परिसर में ताबड़तोड़ फायरिंग जैसी घटनाएं यहां आम बात हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार लगातार विवादों में रहने वाला यह स्कूल अब बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनकर खड़ा है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: बिहार के जंगलराज की भेंट चढ़ी बाराबंकी की बेटी, बदमाशों ने बीच सड़क कनपटी पर गोली मारकर की हत्या
पल्ला झाड़ता दिखा स्कूल प्रबंधन

बच्चों की जिंदगी को यूं दांव पर लगाने वाली इस लापरवाही ने अभिभावकों का भरोसा हिला दिया है। चिंतित अभिभावकों ने संबंधित विभाग से तुरंत संज्ञान लेकर कड़ा एक्शन लेने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी मासूम की जिंदगी लापरवाही की भेंट न चढ़े। इस संबंध में जब स्कूल प्रबंधक रमेश चंद्र आर्य से पूछा गया तो बताया कि स्कूल वाहन पेड़ से टकराया है। ड्राइवर घायल हुआ है लेकिन बच्चे सुरक्षित है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

यह भी पढ़ें..

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!