
बाराबंकी, यूपी।
जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बने साइबर ठगो ने पेट्रोल पंप पर छापा मारने का झांसा देकर पेट्रोल पंप मालिक से हजारों की रकम ठग ली। शिकायत पर साइबर क्राइम थाने की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न सिर्फ ठगों के मंसूबों पर पानी फेरा, बल्कि पीड़ित के पूरे ₹47,500 भी उसके खाते में वापस करा दिए हैं।
दरअसल, साइबर सेल को ऑनलाइन हेल्पलाइन नंबर 1930 के ज़रिए एक सूचना मिली थी। नगर कोतवाली क्षेत्र के हरमीत सिंह नामक आवेदक ने बताया कि उसके साथ फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर पेट्रोल पंप पर छापा मारने के नाम पर ₹47,500 की धोखाधड़ी की गई है।
इस गंभीर मामले को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना हरकत में आया। साइबर सेल टीम ने तत्काल संबंधित बैंक और मर्चेंट से संपर्क साधा, खातों को होल्ड कराया और धोखाधड़ी की गई पूरी ₹47,500 की धनराशि आवेदक हरमीत सिंह के खाते में सफलतापूर्वक वापस करवा दी।
यह कार्रवाई साइबर ठगी के मामलों में पुलिस की तत्परता और प्रभावी एक्शन को दर्शाती है, जिससे पीड़ित को उसकी मेहनत की कमाई वापस मिल सकी।
रिपोर्ट – मंसूफ अहमद
यह भी पढ़ें : मोहम्मद शमी को झटका: हाईकोर्ट का पत्नी और बेटी को हर महीने ₹4 लाख देने का आदेश, हसीन जहां नाखुश, दोबारा जाएंगी कोर्ट
Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
339
















