Barabanki: किसान आंदोलन की 5वीं वर्षगांठ पर विशाल किसान पंचायत, मोदी सरकार को वादों की याद दिलाने जमा हुए हज़ारों किसान

Barabanki:

संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आह्वान पर किसान आंदोलन की 5वीं वर्षगांठ पर नगर क्षेत्र के गन्ना संस्थान परिसर में विशाल किसान पंचायत का आयोजन कर केंद्र की मोदी सरकार को उनके वादे याद दिलाए गए।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की जिला इकाई ने नगर क्षेत्र में स्थित गन्ना संस्थान परिसर में विशाल किसान पंचायत का आयोजन किया। पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद ने की और संचालन महामंत्री राम सेवक रावत ने किया। पंचायत में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों किसानों ने शिरकत की।

किसान आंदोलन की 5वीं वर्षगांठ पर सरकार को याद दिलाए वादे

पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि दिल्ली बॉर्डर पर चले किसान आंदोलन की 5वीं वर्षगांठ है। उन्होंने कहा कि किसान एक बार फिर सरकार को उसके उन वादों की याद दिलाने आए हैं, जिनके आधार पर आंदोलन को विराम दिया गया था। उन्होंने मांग उठाई कि सरकार सी2 प्लस 50 फार्मूले के आधार पर एमएसपी की गारंटी का कानून बनाए, जिससे किसानों की आय सुरक्षित हो सके और उनके जीवन में स्थायी सुधार आए।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक एमएसपी को कानूनी दर्जा नहीं मिलेगा, किसानों को उनका उचित मूल्य और सम्मान नहीं मिल सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगें पूरी नहीं कीं तो किसान फिर से व्यापक आंदोलन के लिए विवश होंगे।

चार घंटे चली पंचायत में उठी जनपद की प्रमुख समस्याएँ

करीब चार घंटे तक चली इस पंचायत में जिले की स्थानीय समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। किसानों ने सिंचाई, खाद–बीज की उपलब्धता, विद्युत दरों, धान खरीद में लापरवाही, मिट्टी खनन, स्वास्थ्य सेवाओं में घूसखोरी, नहरों की सफाई और पशु समस्या आदि जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: समाधान दिवस बना तमाशा - गायब हो गया शिकायती पत्र, रसीद लेकर भटक रहा फरियादी; डीएम और सीएम से लगाई गुहार

इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा के ज्ञापन के साथ-साथ जनपद की विशिष्ट समस्याओं को शामिल करते हुए एक अलग मांगपत्र भी तैयार किया गया।

प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन

करीब दोपहर 3 बजे मौके पर नायब तहसीलदार राजीव वर्मा एवं सीओ सिटी संगम कुमार दल बल के साथ पहुँचे और किसानों से ज्ञापन प्राप्त किया। प्रशासन को ज्ञापन सौंपे जाने के बाद किसान नेताओं ने पंचायत समाप्त करने की घोषणा की।

अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि वे उनकी समस्याओं और मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएंगे।

इन प्रमुख पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर प्रदेश सचिव उत्तम सिंह, मध्यांचल महासचिव अनिल वर्मा, मंडल अध्यक्ष अयोध्या अनुपम वर्मा, नौमिलाल, सतीश वर्मा ‘रिन्कू’, ओम प्रकाश वर्मा, डॉ0 भानु प्रताप, डीके, रामानन्द, रईस अहमद, समीर यादव, राम मदन, डॉ0 राम सजीवन, शारदा बक्श सिंह, हरीराम पाल, जागेश्वर चौधरी, बलराम यादव, फैसल मलिक, अनूप सिंह चौहान, अरशद अली, मो0 रियाज, अशफ़ाक़ आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

यह भी पढ़ें..

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, शादी समारोह एवं भीड़भाड़ वाले इलाको से चुराते थे लक्जरी गाड़िया

और पढ़ें

error: Content is protected !!