Barabanki: घटिया सड़क निर्माण से भड़के ग्रामीण, काम रुकवाया, जमकर किया प्रदर्शन —  एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

Barabanki:

बाराबंकी के हैदरगढ़ में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के ग्रामीणों ने काम रुकवाया। एसडीएम ने जांच के आदेश दिए, ठेकेदार पर कार्रवाई तय।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

ज़िले के हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां गोतौना गांव से कौड़िया तक बन रही पिच सड़क की घटिया गुणवत्ता से नाराज ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवाकर ठेकेदार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम राजेश विश्वकर्मा ने विभागीय अधिकारियों को मौके की जांच कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

 

मिट्टी साफ किए बिना डामर बिछाने से भड़के ग्रामीण

जानकारी के अनुसार, गोतौना-कौड़िया पिच रोड करीब ढाई दशक पहले मंडी परिषद से बनाई गई थी। लगभग एक किलोमीटर लंबी यह सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी। ग्रामीणों की शिकायत और मांग के बाद आखिरकार रविवार को सड़क नवीनीकरण कार्य शुरू हुआ।

लेकिन जैसे ही कार्य शुरू हुआ, ठेकेदार की लापरवाही और घटिया निर्माण कार्य देखकर ग्रामीण हैरान रह गए। ठेकेदार ने सड़क की मिट्टी और पुरानी परत साफ किए बिना ही हल्के पत्थर डालकर सीधे डामर बिछाना शुरू कर दिया।

Barabanki: घटिया सड़क निर्माण से भड़के ग्रामीण, काम रुकवाया, जमकर किया प्रदर्शन —  एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

ग्रामीणों ने जब इस पर आपत्ति जताई तो ठेकेदार के वर्करों ने उन्हें धमकाने की कोशिश की। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

 

ग्रामीणों ने की अधिकारियों से शिकायत

ग्रामीणों ने तत्काल एसडीएम राजेश विश्वकर्मा, मंडी समिति और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से संपर्क किया। उन्होंने शिकायत की कि ठेकेदार सड़क की गुणवत्ता से खिलवाड़ कर रहा है और सरकारी धन की बर्बादी हो रही है।

Barabanki: घटिया सड़क निर्माण से भड़के ग्रामीण, काम रुकवाया, जमकर किया प्रदर्शन —  एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी और दोषी पाए जाने पर ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें  Barabanki: एसडीओ के नेतृत्व में कैंप का आयोजन, 25 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण; ₹1.5 लाख राजस्व की हुई वसूली
जर्जर पुलिया पर भी डामर बिछाने से नाराज ग्रामीण

गोतौना-कौड़िया सड़क पर करीब तीन पुलिया बनी हैं जो पूरी तरह जर्जर और धंसी हुई स्थिति में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार ने बिना मरम्मत किए इन्हीं पुलियों पर सीधे डामर डालकर नवीनीकरण शुरू कर दिया, जिससे सड़क फिर से जल्द ही टूट जाएगी।

 

एसडीएम ने रुकवाया काम, जांच के आदेश

इस मामले में एसडीएम राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि सड़क निर्माण एजेंसी को तत्काल सूचना दी गई और घटिया निर्माण कार्य को रुकवाने का आदेश दिया गया है।

उन्होंने कहा — “सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जांच के बाद ही गुणवत्तापरक नवीनीकरण कार्य दोबारा शुरू होगा।”


रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

यह भी पढ़ें..

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: घर से दोस्तों के साथ निकले युवक की संदिग्ध मौत, इंदिरा डैम के पास मिला शव, गुप्तांग कटा - शरीर पर भी गहरे घाव मौजूद, आक्रोशित परिजनों ने जमकर किया हंगामा

और पढ़ें

error: Content is protected !!