Barabanki:
भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने पहली बार कुर्मी बाहुल्य बाराबंकी जिले में कुर्मी बिरादरी से आने वाले किसी नेता को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है। जिसे लेकर जिले के कुर्मियों में भी गज़ब का उत्साह नज़र आ रहा है।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने कस्बा मसौली निवासी पुराने भाजपाई व जिला पंचायत सदस्य राम सिंह उर्फ़ भुल्लन वर्मा पर विश्वास जताते हुए पार्टी का नया जिलाध्यक्ष बनाया है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने पहली बार कुर्मी बाहुल्य जिले में कुर्मी बिरादरी से आने वाले किसी नेता को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है। जिसे लेकर जिले के कुर्मियों में भी गज़ब का उत्साह नज़र आ रहा है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का राजनीतिक सफर
वर्ष 1989 में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े राम सिंह वर्मा उर्फ भुल्लन की लगन और निष्ठा को देखते हुए पहली बार वर्ष 1990 मे बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। विपक्षी पार्टियों द्वारा कई बार उन्हें महत्वपूर्ण पद ऑफर किया गया, लेकिन भुल्लन वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी से हटकर किसी अन्य दल को सपोर्ट नहीं किया।
हमेशा हिंदुत्व के उत्थान के लिए तत्पर रहने वाले श्री वर्मा को जिला नेतृत्व ने वर्ष 2010 मे जिला उपाध्यक्ष व वर्ष 2020 में जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी। वर्तमान समय मे वो जिला महामंत्री के साथ साथ जिला पंचायत सदस्य भी है।
सभी 6 विधानसभाओं में खिलाएंगे कमल
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामसिंह उर्फ़ भुल्लन वर्मा ने राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी के शीर्ष नेताओं ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी ईमानदारी से निभाया जायेगा। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव मे जनपद की सभी 6 की 6 विधानसभाओं मे कमल खिलाना मेरा लक्ष्य है।
मसौली को दूसरी बार मिली भाजपा की जिलाध्यक्षी
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कस्बा मसौली को दूसरी बार जिलाध्यक्ष की कमान सौपी है। इससे पूर्व वर्ष 2010 मे पूर्व विधायक शरद अवस्थी जो इसी ब्लॉक के निवासी है, जिलाध्यक्ष पद की शोभा बढ़ा चुके है।
बधाई देने वालों का लगा तांता
बीती रात्रि प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी जिलाध्यक्षों की सूची मे बाराबंकी जिलाध्यक्ष पद पर रामसिंह वर्मा के मनोनीत होने की जानकारी मिलते ही समर्थकों, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। पैतृक गांव मोहल्ला भूलीगंज कस्बा मसौली मे बधाई देने वालो कि भीड़ लग गयी और लोगो ने मुँह मीठा कराते हुए माला पहना कर स्वागत किया।

बधाई देने वालो में जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, रामबाबू द्विवेदी, अमित वर्मा, मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार वर्मा, ठाकुर हुकुम सिंह, राजकुमार सोनी, देवी शंकर सोनी, राजेश वर्मा, रवि वर्मा, प्रेमनंद वर्मा, केवल प्रसाद वर्मा, अरुण कुमार सहित तमाम पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
रिपोर्ट – मंसूफ अहमद
यह भी पढ़ें..
-
Barabanki: DPRO कार्यालय के अकाउंटेंट पर छेड़छाड़ का आरोप, महिलाकर्मी ने दर्ज कराई एफआईआर
-
Barabanki: पुलिस से मिलीभगत कर वन माफियाओ ने काट डाले आधा दर्जन से ज्यादा सरकारी पेड़, SDM से शिकायत के बाद भी कार्रवाई सिफर
-
Barabanki: गुप्ता कचौड़ी कार्नर की सब्ज़ी में निकली मरी छिपकली, खाने से बिगड़ी युवती की हालत, दुकान मालिक को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस
-
Barabanki: पत्नी पर दूसरों के साथ सोने का दबाव बनाता था पति, नाबालिग पुत्र के साथ मिलकर पत्नी ने किया ये खौफनाक काम
Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
















