Barabanki: नहर पटरी खोदकर महंगे दामों पर बालू बेच रहा बेख़ौफ़ खनन माफिया, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

Barabanki:

बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गुलरिहा के पास बेख़ौफ़ खनन माफिया नहर पटरी से अवैध खनन कर रहा है। जिससे नहर पटरी कटने और किसानों की फसलों के नुकसान का खतरा लगातार बढ़ रहा है। लेकिन शिकायत के बावजूद अधिकारियों द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। पढ़ें पूरा मामला 

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

ज़िले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। क्षेत्र के ग्राम गुलरिहा के पास बल्लापुर का रहने वाला शैलेन्द्र यादव नाम का खनन माफिया नहर की पटरी को नीचे से खोद कर महंगे दामों पर बालू बेच कर लाखों का मुनाफा कमा रहा है। लेकिन स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बार बार शिकायत के बाद भी पुलिस प्रशासन कार्रवाई के बदले हाथ पर हाथ धरे तमाशा देख रहा है। जिसे लेकर लोगों में नाराज़गी बढ़ रही है।

 

नगर पटरी कटने की संभावना से दहशत में किसान

ग्रामीणों का कहना है कि नहर पटरी से बालू का खनन किए जाने के चलते नहर का किनारा धीरे धीरे कट रहा है और नहर पटरी कटने से किसानों की फसलो को बड़ा नुकसान होने का खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय किसानों का कहना है कि इसे लेकर कई बार प्रशासन व संबंधित आलाधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन खनन माफिया से साठगांठ के चलते कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

Barabanki: नहर पटरी खोदकर महंगे दामों पर बालू बेच रहा बेख़ौफ़ खनन माफिया, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

गोरखधंधे में अधिकारियो का भी हिस्सा शामिल

ग्रामीणों ने बताया कि खनन माफिया द्वारा अपनी दबंगई और अधिकारियों की मिलीभगत के बल पर वन विभाग से लेकर सिंचाई विभाग की जमीनों से भी मिट्टी के अवैध खनन का कार्य किया जाता है। समैय्या नगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ब्रिटानिया कंपनी के बगल की भूमि पर भी अवैध तरीके से मिट्टी खनन हो रहा है लेकिन जिम्मेदार कार्रवाई से बचते नजर आ रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन के इस गोरखधंधे में अधिकारियो का भी हिस्सा शामिल है इसलिए कई वीडियो वायरल होने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होती है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अधीक्षण अभियंता ने बिजली बिल राहत योजना का किया शुभारंभ, ₹5.85 लाख राजस्व वसूली; 2 बकायेदारों के काटे कनेक्शन

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद


यह भी पढ़ें..

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!