Barabanki:
बाराबंकी के फतेहपुर में सूफी संत हज़रत शेख मखदूम हिसामुद्दीन रह० की याद में लगने वाले ऐतिहासिक मेले का भव्य उद्घाटन। श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतज़ाम, कवि सम्मेलन, मैजिक शो, टैलेंट हंट और म्यूज़िक कॉन्फ्रेंस जैसे कार्यक्रमों से गूंजेगा मेला।

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश)।
ज़िले के फतेहपुर क्षेत्र में सूफी संत हज़रत शेख मखदूम हिसामुद्दीन रह० की याद में लगने वाले ऐतिहासिक मेले का शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन और मेला कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद मशकूर तथा महंत बाबा हेमन्त दास ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।
यह सदियों पुराना परंपरागत मेला क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारे की प्रतीक माना जाता है। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
24 अक्टूबर से 6 नवम्बर तक चलेगा मेला
मेला अध्यक्ष मोहम्मद मशकूर ने जानकारी दी कि इस बार मेले का आयोजन 24 अक्टूबर 2025 से 6 नवम्बर 2025 तक किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मेला कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं (जायरीन) और दूर-दराज़ से आने वाले मेहमानों के लिए भोजन, पानी, साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।
मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक
मेले में बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए छोटे-बड़े झूले लगाए गए हैं। साथ ही कई सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा—
- 31 अक्टूबर: बच्चों के लिए मैजिक शो (जादू का प्रदर्शन)
- 3 नवम्बर: ऑल इंडिया कवि सम्मेलन और मुशायरा
- 4 नवम्बर: स्कूली बच्चों के लिए टैलेंट हंट कार्यक्रम
- 5 नवम्बर: म्यूज़िक कॉन्फ्रेंस
- 6 नवम्बर: भव्य आतिशबाज़ी के साथ समापन समारोह
मेला एकता और सौहार्द का प्रतीक
मेला अध्यक्ष मोहम्मद मशकूर ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि आपसी एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देना है।
इस मौके पर पूर्व प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा, चौधरी वकार, राहत अली, नसीम गुड्डू, रितेश जैन (टीनू), जफरुल इस्लाम पप्पू, हाजी सलीम, सैयद अली महमूद, खुर्शीद जमाल, फैसल खान, सलमान शायर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – आफ़ताब अहमद / उस्मान
यह भी पढ़ें..
-
Barabanki: कथित नर्स के अवैध अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत — परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जमकर किया हंगामा
-
Barabanki: सूदखोरों के शिकंजे में खोमचे वालों से लेकर बड़े कारोबारी, नीरज जैन आत्महत्या प्रकरण में पुलिस की धीमी कार्रवाई पर उठे सवाल, व्यापारियों में रोष
-
Barabanki: गुंडागर्दी से नाराज़ स्थानीय लोगों ने सपा नेता और गुर्गों की जमकर की धुनाई, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
-
UP News: 35 लाख का लोन पास कराने बैंक पहुंची ‘जज’ साहिबा — कागज़ देख ठनका बैंक मैनेजर का माथा, फिर एक फोन कॉल और….
Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
















