Barabanki: 22 महीने से बिना फिटनेस दौड़ रहा था 8 ज़िंदगियां लीलने वाला ट्रक, चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Barabanki:

बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र में ट्रक और अर्टिगा कार की टक्कर में 8 लोगों की मौत। जांच में खुलासा — 22 महीने से बिना फिटनेस दौड़ रहा था ट्रक। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

ज़िले के देवा थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कल्याणी नदी पुल पर 3 नवंबर की रात ट्रक और अर्टिगा कार की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के दो दिन बाद, पुलिस ने मृतक इन्द्र कुमार मिश्रा के पुत्र सर्वेश कुमार मिश्रा की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि आठ जिंदगी लीलने वाला ट्रक पिछले 22 महीनों से बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के सड़कों पर दौड़ रहा था। इस खुलासे ने बाराबंकी से लेकर लखनऊ तक परिवहन विभाग के अधिकारियों को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

 

3 नवंबर की रात हुआ था भीषण हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, 3 नवंबर 2025 की रात करीब 10 बजे देवा थाना क्षेत्र के ग्राम कुतलूपुर के पास कल्याणी नदी पुल पर यह दर्दनाक हादसा हुआ।

फतेहपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक (नंबर UP 32 AN 3337) ने सामने से आ रही बिना नंबर की अर्टिगा कार में ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि अर्टिगा कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अधीक्षण अभियंता ने बिजली बिल राहत योजना का किया शुभारंभ, ₹5.85 लाख राजस्व वसूली; 2 बकायेदारों के काटे कनेक्शन

 

हादसे में जान गंवाने वाले आठों लोग

हादसे में मारे गए लोगों की पहचान इस प्रकार हुई —

  1. प्रदीप रस्तोगी, पुत्र ईश्वरदीन रस्तोगी
  2. माधुरी रस्तोगी, पत्नी प्रदीप रस्तोगी
  3. नितिन रस्तोगी, पुत्र प्रदीप रस्तोगी
  4. कृष्णा रस्तोगी, पुत्र प्रदीप रस्तोगी (सभी निवासी फतेहपुर, बाराबंकी)
  5. श्रीकांत शुक्ला, पुत्र बच्चूलाल (निवासी खड़ेहरी, थाना फतेहपुर)
  6. महेंद्र मिश्रा, पुत्र भगवंत शरण
  7. विष्णु, पुत्र मुन्ना
  8. इन्द्र कुमार मिश्रा, पुत्र सुरेशचंद्र मिश्रा (निवासी ग्राम दादनपुर, थाना मोहम्मदपुर खाला)

 

ये सभी बिठूर, कानपुर में गंगा स्नान करके लौट रहे थे जब यह हादसा हुआ।

 

ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच जारी

मृतक इन्द्र कुमार मिश्रा के पुत्र सर्वेश मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 106(1), और 324(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार है, जिसकी तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।

 

बिना फिटनेस और बिना नंबर की गाड़ियां बनीं मौत का कारण

पुलिस जांच में यह सामने आया है कि हादसे में शामिल ट्रक 22 महीनों से बिना फिटनेस के सड़कों पर दौड़ रहा था, जबकि अर्टिगा कार बिना नंबर प्लेट के बुकिंग पर भेजी जा रही थी।

इस लापरवाही ने आठ निर्दोष लोगों की जान ले ली। परिवहन विभाग की भूमिका पर भी अब सवाल खड़े हो गए हैं।

 

पुलिस ने शुरू की व्यापक जांच

थाना प्रभारी देवा ने बताया कि केस दर्ज कर ट्रक मालिक और चालक दोनों की जिम्मेदारी तय की जा रही है। यदि जांच में वाहन स्वामी या किसी विभागीय कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है, तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: समाधान दिवस बना तमाशा - गायब हो गया शिकायती पत्र, रसीद लेकर भटक रहा फरियादी; डीएम और सीएम से लगाई गुहार

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

यह भी पढ़ें..

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!