Barabanki:
बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर कार और बाइक की आमने सामने टक्कर, दो घायल, एक की हालत गंभीर। पढ़ें ख़बर विस्तार से

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
लखनऊ-गोंडा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बेतरतीब खड़ी ट्रकों के चलते कार व बाइक में भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकराई गई। जिससे कार चालक भी चोटिल हो गया।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-गोंडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के निकट एक ट्रक हाइवे के किनारे नियम विरुद्ध तरीके से खड़ा हुआ था। जिसके चलते बहराइच की तरफ से आ रहे बाइक चालक वेद प्रकाश पुत्र त्रिलोकी नाथ निवासी लखनऊ तथा बाराबंकी की तरफ से कार से आ रहे मनीष पुत्र देवेंद्र निवासी गोण्डा की आमने-सामने टक्कर हो गई।
इस हादसे में बाइक चालक वेद प्रकाश पुत्र त्रिलोकी नाथ निवासी लखनऊ गंभीर रूप से घायल हो गया। वही टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल के जा घुसी। जिससे कार चालक मनीष पुत्र देवेंद्र निवासी गोण्डा भी चोटिल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भिजवाया जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाइवे किनारे ढाबों व पेट्रोल पंपों के निकट दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में भारी संख्या में ट्रक व डंपर खड़े रहते हैं। जिसके चलते आए दिन दुर्घटना होती रहती है। आज भी हुई दुर्घटना का कारण हाईवे के किनारे खड़ी ट्रक रही।
रिपोर्ट – निरंकार त्रिवेदी
यह भी पढ़ें..
-
Barabanki: मोबाइल टावरों को निशाना बनाने वाले सात शातिर चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में कॉपर तार, 2 बाइक बरामद
-
Barabanki: ड्राइविंग सीखते समय दर्दनाक हादसा, युवक ने अपनी ही मां को कार से रौंदा, हुई मौत
-
UP News: डिलीवरी बॉय बना लुटेरा दूल्हा, चार दिन में दो लड़कियों से रचाई शादी, लाखों का दहेज लेने के बाद किया ये गंदा काम…
-
Barabanki: गुप्ता कचौड़ी कार्नर की सब्ज़ी में निकली मरी छिपकली, खाने से बिगड़ी युवती की हालत, दुकान मालिक को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस
Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
















