Barabanki
सिरौलीगौसपुर-बाराबंकी।
तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट डिज़ायर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गयी व कार सवार दो महिलाओं समेत 03 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पहुँचाया जहां उनकी नाज़ुक हालत के चलते उन्हें ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार की शाम करीब 05 बजे बदोसराय-सफदरगंज मार्ग पर स्थित खजुरिया गांव के पास कार नम्बर UP 32 HS 4021 अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में लखनऊ के नगराम निवासी कार चालक विनोद कुमार (43) पुत्र छोटेलाल की मौके पर ही मौत हो गयी है। वही कार सवार पूनम पत्नी विनोद कुमार, नीलम पत्नी रक्षाराम व जयदीप पुत्र रक्षाराम निवासी बजहा देवकली कैसरगंज लखनऊ गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं।
दुर्घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष बदोसराय प्रफुल्ल कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एम्बुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर भिजवाया। जहां घायलों की हालत नाज़ुक देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक विनोद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जिला मुख्यालय भेजा है।
रिपोर्ट – मन्सूफ अहमद
Author: Barabanki Express
शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।
1,560
















