Barabanki: दूल्हे के साथ डांस कर मनाई खुशियां, फिर विदाई से ठीक पहले गायब हो गई दुल्हन, मचा हड़कंप 

Barabanki:

बाराबंकी के बंकी कस्बे में विदाई से ठीक पहले दुल्हन रहस्यमयी हालात में गायब हो गई। घंटों की तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर दूल्हे ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई और बिना दुल्हन ही बारात लेकर वापस लौट गया।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

ज़िले की नगर कोतवाली इलाके के बंकी कस्बे में एक हैरान करने वाला मामला है। यहां विदाई से ठीक पहले एक दुल्हन रहस्यमयी हालात में गायब हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन दुल्हन का पता नहीं चला। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर दुल्हन और दूल्हे के घर वालों से जानकारी ली, लेकिन घंटों बाद भी दुल्हन का पता नहीं लगने पर बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।

 

नाचते-गाते बारात लेकर पहुंचा था दुल्हा सुनील कुमार 

नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बंकी कस्बे में रहने वाले बंशी लाल ने अपनी बेटी पल्लवी की शादी ददेर गांव निवासी राम कुमार के बेटे सुनील के साथ तय की थी। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार की देर शाम बाराती नाचते-गाते दुल्हन पल्लवी के दरवाजे पर पहुंचे। बारातियों की भरपूर आवभगत के बाद द्वार पूजा की रस्म हुई।

 

डीजे पर डांस कर दूल्हा-दुल्हन ने मनाई थी खुशियां 

 

देर रात दूल्हा सुनील कुमार और दुल्हन पल्लवी का जयमाल हुआ। शादी की सभी रस्में पूरी हुईं। दूल्हा और दुल्हन दोनों ने डीजे पर साथ डांस कर खुशियां भी मनाईं, लेकिन बुधवार सुबह जैसे ही विदाई की तैयारी हुई, दुल्हन पल्लवी रहस्यमयी हालात में गायब हो गई। इसकी जानकारी होते ही घरवालों के होश उड़ गए। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में खोजबीन की, लेकिन दोपहर तक भी पल्लवी का कोई सुराग नहीं मिला।

यह भी पढ़ें  Barabanki: विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारियों का धरना, मुख्यमंत्री को भेजा 10 सूत्रीय मांगपत्र

 

बिना दुल्हन के ही वापस लौटी बारात 

दुल्हन के गायब होने की खबर दूल्हे और उसके घरवालों तक पहुंची तो वो सदमे में आ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद दुल्हन की तलाश शुरू की, लेकिन घंटों बाद भी कुछ पता नहीं लग सका। आखिरकार दूल्हे सुनील और उसके पिता ने पुलिस में लिखित तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंत में बिना दुल्हन के ही बारात को वापस लौटना पड़ा।

 

जमीन गिरवीं रखकर खरीदे थे दुल्हन के गहने 

दूल्हे सुनील के अनुसार, इस शादी को लेकर वो काफी उत्साहित था। उसके पास कुल तीन बीघा जमीन थी, जिसे उसने ₹1.60 लाख में गिरवी रख दुल्हन के लिए जेवर खरीदे और दूल्हे की गाड़ी समेत बारात में आए 90 बारातियों के 11 गाड़ियां बुक किया था।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

यह भी पढ़ें..

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

शहर की हर गली से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, और अपराध से लेकर समाज सेवा तक – बाराबंकी एक्सप्रेस लेकर आता है पल-पल की सच्ची और विश्वसनीय ख़बरें। हमारा मिशन है, आपकी आवाज़ बनना, आपकी समस्याओं को उठाना और आपको अपने शहर के हर पहलू से अवगत कराना। ज़मीनी रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ, बाराबंकी एक्सप्रेस है आपकी जानकारी का सच्चा साथी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: शादी के मंडप में नशे में धुत युवक-युवतियों का तांडव, आरोपी ने खुद को बताया पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप का पुत्र...Video

और पढ़ें

error: Content is protected !!